फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana minister kt rama rao accused centre not cooperating with state government

Telangana: तेलंगाना सरकार का आरोप-राज्य सरकार के साथ सहयोग नहीं कर रही केंद्र सरकार

Thu, 09 Feb 2023 06:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Feb 2023 06:41 PM IST
सार

केटी रामाराव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बीते साढ़े आठ सालों से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठा रही है लेकिन केंद्र सरकार का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
telangana minister kt rama rao accused centre not cooperating with state government
केटी रामा राव - फोटो : Facebook

विस्तार

तेलंगाना म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री केटी रामा राव ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्ट्रैटेजिक रोड  डेवलेपमेंट  प्रोग्राम के तहत  विकास कार्यों के लिए रक्षा विभाग की जमीन के संबंध में मदद नहीं कर रही है। दरअसल विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान केटी रामाराव से सिकंदराबाद से बोवेनपल्ली तक और शहर में अन्य जगहों पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर सवाल किया गया था। इस पर केटी रामाराव ने कहा कि रक्षा विभाग उनकी जमीन पर विकास कार्य करने की अनुमति नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन


तेलंगाना के म्यूनिसिपल प्रशासन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भी इसमें सहयोग नहीं कर रही है। राज्य सरकार बीते साढ़े आठ सालों से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठा रही है लेकिन केंद्र सरकार का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। तेलंगाना सरकार का कहना है कि रक्षा विभाग की जमीन पर फ्लाइओवर का निर्माण किया जाना है, जिससे ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार पाटनी से सुचित्रा तक स्काईवे का निर्माण करने के पक्ष में है लेकिन दुर्भाग्य से केंद्र सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


रामा राव ने कहा कि उनकी सरकार ने कई रक्षा मंत्रियों के सामने यह मुद्दा उठाया है, जिनमें अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण और अब मौजूदा राजनाथ सिंह के सामने भी यह मामला उठाया है लेकिन ये मदद के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ सकती है लेकिन राज्य सरकार सेना का सम्मान करती है इसलिए ऐसा नहीं करेगी। रामा राव ने कहा कि वह केंद्र सरकार के सामने फिर से इस मामले को उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाराव ने बताया कि ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के तहत स्ट्रैटेजिक रोड  डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत 48 काम किए जा रहे हैं। इनमें से जीएचएमसी में 42 काम हो रहे हैं और हैदराबाद मेट्रोपोलिटिन डेवलेपमेंट अथॉरिटी के तहत एक, रोड एंड बिल्डिंग्स, नेशनल हाईवे के तहत पांच काम किए जा रहे हैं।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed