फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Man Urinates Near Shivaji Statue, Paraded Amid Religious Chants

Telangana: नशे में धुत व्यक्ति ने शिवाजी की प्रतिमा के पास की पेशाब, गुस्साई भीड़ ने कपड़े फाड़ सड़क पर घुमाया

Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। उसे रात में करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास पेशाब करते हुए देखा और उसे डांटा, जिसके बाद उसने माफी मांग ली। बाद में, भीड़ जमा हो गई और मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Telangana Man Urinates Near Shivaji Statue, Paraded Amid Religious Chants
नशे में धुत व्यक्ति ने शिवाजी की प्रतिमा के पास की पेशाब तो गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के निर्वाचन क्षेत्र में कल रात भीड़ ने शराब के नशे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास कथित तौर पर पेशाब करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने धार्मिक नारे लगाते हुए उसे जबरन सड़क पर भी घुमाया। वहीं, कहा जा रहा है कि व्यक्ति को उस जगह को चाटने के लिए मजबूर किया गया, जहां उसने पेशाब की थी। घटना सिद्दीपेट जिले के गजवेल शहर की है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। उसे रात में करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास पेशाब करते हुए देखा और उसे डांटा, जिसके बाद उसने माफी मांग ली। बाद में, हिंदुओं का एक समूह इकट्ठा हो गया और मुस्लिम व्यक्ति के पेशाब करने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने जय श्री राम, भारत माता की जय और छत्रपति शिवाजी की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। फिर अचानक व्यक्ति को पीटने लगे। बाद में पानी मंगाया गया और उस व्यक्ति से उस क्षेत्र को साफ करने के लिए कहा गया, जहां उसने पेशाब की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने नारेबाजी करते हुए व्यक्ति के कपड़े फाड़कर उसे सड़क पर भी घुमाया। बाद में पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो व्यक्ति को जबरन सड़क के डिवाइडर की ओर ले गए और उसका चेहरा जमीन पर धकेल दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को उस जगह को चाटने के लिए मजबूर किया गया, जहां उसने पेशाब की थी। बाद में, पड़ोसी सांगापुर के मुसलमान मौके पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बंद का आह्वान भी किया। हालांकि, इलाके में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed