फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana man tried to confront Assam CM Himanta Biswa Sarma by dismantling the mike on a stage at rally

Video: हैदराबाद पर मंच पर असम के सीएम के पास पहुंचा एक व्यक्ति, माइक तोड़ने की कोशिश की

Fri, 09 Sep 2022 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Sep 2022 08:45 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हैदराबाद में महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। यहां से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Telangana man tried to confront Assam CM Himanta Biswa Sarma by dismantling the mike on a stage at rally
Assam CM Himanta Biswa Sarma - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा तेलंगाना दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। यहां हैदराबाद में एक रैली में मंच पर अचानक एक व्यक्ति चढ़ गया और उसने मंच पर लगे माइक को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने असम के सीएम के साथ भिड़ने की भी कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सरमा से दूर किया और मंच से नीचे उतारा। सीएम सरमा की सभा के दौरान टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। दावा यह भी किया जा रहा है कि मंच पर चढ़ा व्यक्ति टीआएस से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


शख्स की पहचान नंद किशोर व्यास के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया था। उसने कहा कि वह गणेश के दर्शन कर सकते हैं और भाषण दे सकते हैं, लेकिन जब उन्होंने सीएम के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। अगर कोई हमारे सीएम के बारे में कुछ गलत कहता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हैदराबाद में रैली के दौरान हुई घटना पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके साथ मेरी जो 30 सेकंड की बातचीत हुई उससे मुझे यही लगता है कि उनको बोला गया था कि आप ऊपर जाकर ऐसा पूछो कि क्यों तेलंगाना में CM के खिलाफ बोला। उनको मालूम नहीं था कि तब तक मैंने बोलना शुरू ही नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हैदराबाद में महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। यहां से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए। देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है।


उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर भी निशाना। उन्होंने कहा कि केसीआर भाजपा मुक्त भारत की बात बोलते हैं। उनके और हमारे बीच में अंतर है। वह बीजेपी को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed