फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Madhavi Lata targeted Owaisi brothers, said- they are filling poison in the minds of people

Telangana: माधवी लता ने साधा ओवैसी भाइयों पर निशाना, कहा- लोगों के मन में भर रहे जहर

Wed, 24 Apr 2024 12:41 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 24 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

बुधवार को माधवी लता ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अपने समुदाय को विनाश की तरफ ले जा रहे हैं। ये लोग जनता के मन में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Telangana: Madhavi Lata targeted Owaisi brothers, said- they are filling poison in the minds of people
ओवैसी और माधवी लता - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवर माधवी लता इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बुधवार को उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अपने समुदाय को विनाश की तरफ ले जा रहे हैं। ये लोग जनता के मन में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


माधवी लता बुधंवार को मंदिर में प्रार्थना करने पहुंची। उन्होंने कहा कि दर्द देने वाले समय तो नहीं देखते तो हम जैसे लोग जो उपचार करते हैं, वो सही सयम का इंतजार क्यों करेंगे? माधवी लता ने कहा कि मैं भाग्यलक्ष्मी मंदिर में प्रार्थना करने आई थी। अब उनका आशीर्वाद कमल के पास है, समझिए की कमल जीत गया।
विज्ञापन


माधवी लता ने ओवैसी पर वार करते हुए कहा कि ये लोग भारत के मुसलमानों के साथ नहीं खड़े हैं। देश के मुसलमान गरीब हैं, उनकी हालात खराब है और ये रोहिंग्या को लेकर आते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लोग लेकर आते हैं। यहां तक कि उनसे अधिक संख्या में बच्चे पैदा करवाते हैं। और जब पसमांदा मुसलमानों के 4-5 से अधिक बच्चे होते हैं तो क्या उनके खाने-पीने की चिंता करते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि क्या ये लोग कभी गरीब मुसलमानों की पढ़ाई, उनकी रोजी-रोटी, उनके खाने की फिक्र करते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि भारत के मुसलमानों के पहले से ही गरीब हैं, ऊपरे से ये लोग पड़ोसी देशों से भी मुसलमान लेकर आना चाहते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की देश को लेकर चिंता सही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार कहती हैं कि असदुद्दीन ओवैसी हों या अकबरुद्दी ओवैसी, ये लोग अपने समुदाय को विनाश की ओर धकेल रहे है। असदुद्दीन ओवैसी लोगों के मन में जहर भरने का काम कर रहे हैं। वे कांग्रेस के साथ मिलकर कहते हैं कि मुसलमानों को दे देंगे। मुझे बताएं पीएम मोदी की किस योजना में हिंदु-मुस्लिम लिखा है। लेकिन जब ये लोग कहते हैं कि सब कुछ मुसलमानों को दे देंगे तो देश के 120 करोड़ हिंदू कहां जाएंगे? उनका क्या होगा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed