फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana KCR said PM Modis target of five trillion dollar economy is a joke BJP hit back

Telangana: KCR बोले- पीएम मोदी का पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य एक मजाक; भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 12 Feb 2023 08:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 08:54 PM IST
सार

भाजपा तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने कहा कि तेलंगाना में किए गए विकास और बीआरएस द्वारा किए गए वादों के बारे में बताने के बजाय केसीआर ने सदन के पटल पर भाजपा और पीएम मोदी को अपशब्द कहने और उन पर हमला बोलने की कोशिश की।

विज्ञापन
Telangana KCR said  PM Modis target of five trillion dollar economy is a joke BJP hit back
केसीआर और संजय बंदी - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भारत को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को एक मजाक करार दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि यह लक्ष्य और अधिक रखना चाहिए था। राज्य विधानसभा में विनियोग विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए राव ने मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूरे देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री संसद में अदाणी मुद्दे पर कुछ बोलेंगे, लेकिन उन्हें हताशा मिली।

विज्ञापन


भाजपा तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार ने केसीआर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में किए गए विकास और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा किए गए वादों के बारे में बताने के बजाय केसीआर ने सदन के पटल पर भाजपा और पीएम मोदी को अपशब्द कहने और उन पर हमला बोलने की कोशिश की।
विज्ञापन


बीजेपी नेता के मुताबिक, राव केंद्र पर राज्य को कोई फंड नहीं देने का आरोप लगाकर तेलंगाना की भावना को फिर से हवा देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें चुनौती देते हुए कुमार ने कहा कि पिछले नौ साल में केंद्र ने तेलंगाना के लिए क्या किया और राज्य को कितना पैसा जारी किया? इसकी तुलना में बीआरएस सरकार ने राज्य के लोगों के लिए क्या किया? इस पर व्यापक बहस के लिए भाजपा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केसीआर ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि वर्ष 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। यह पांच लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। कम से कम हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए था। मौजूदा लक्ष्य खुद में बहुत कम है, जिसमें से केवल 3.5 लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य ही हासिल किया जा सका है।


भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खिल्ली उड़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए प्रति व्यक्ति आय पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश और भूटान जैसे देश भी भारत से आगे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा नए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का भी माखौल उड़ाते हुए कहा कि देश में राजधानी एक्सप्रेस जैसी बेहतर ट्रेन पहले से है। इस बीच तेलंगाना विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed