{"_id":"6714ba56316b3500db0624cb","slug":"telangana-hyderabad-pub-several-arrested-including-women-for-illegal-activities-police-news-and-updates-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद के पब में छापा, अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 140 गिरफ्तार, इनमें 40 महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद के पब में छापा, अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 140 गिरफ्तार, इनमें 40 महिलाएं
Sun, 20 Oct 2024 01:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:37 PM IST
सार
बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में पब में छापेमारी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक पब में पुलिस की छापेमारी में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंजारा हिल्स स्थित इस पब से गिरफ्तार लोगों में 40 लोग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि पकड़े गए लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे।
बताया गया है कि पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को टीओएस पब में छापेमारी की थी। इसके बाद पब को सील कर दिया गया। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें आधी महिलाएं हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों पर केस हुए हैं, उनमें पब के मालिक, डीजे ऑपरेटर भी शामिल हैं।
आरोपियों पर धारा 420, धारा 290 (सार्वजनिक तौर पर उपद्रव करने) और धारा 294 (भद्दे गाने और हरकतों) के मामले में केज दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी मुख्य तौर पर पब में अभद्र डांस की शिकायतों को लेकर हुई। शिकायत थी कि पब के मालिकों ने अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को कथित तौर पर अभद्र डांस के जरिए पुरुषों को रिझाने और पब का लाभ बढ़ाने के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस अभियान से पहले पब को अवैध गतिविधियों के लिए निगरानी में रखा गया था। इसके बाद ही पुलिस की एक टीम ने पब पर छापेमारी की। बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह हैदराबाद में पांच पब्स में छापेमारी हुई थी। इनका नेतृत्व आबकारी प्रवर्तन विभाग के प्रमुख वीबी कमलासन रेड्डी ने किया था। जिन पब्स पर छापे डाले गए थे, उनमें शरलिंगमपल्ली में कोरम क्लब और जुबिली हिल्स में बेबीलॉन शामिल था।