फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Financial crisis drives farmer’s family to suicide in Mancherial

तेलंगाना: फसल बर्बाद हुई तो कर्ज में डूबा, परेशान होकर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

Thu, 25 Mar 2021 03:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 25 Mar 2021 03:35 PM IST
सार

  • पुलिस को बृहस्पतिवार को चार लोगों का शव फंदे से लटका मिला
  • मौके से परिवार के मुखिया द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला
  • मामला दर्जकर आगे की जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
Telangana Financial crisis drives farmer’s family to suicide in Mancherial
कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के मंचिर्याल जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, कासिपेट मंडल स्थित एक मकान में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी और बेटा का शव गुरुवार (25 मार्च) को फंदे से लटका मिला। जांच में सामने आया है कि कर्ज से परेशान होकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले कई साल से खेती कर रहा था। उसने कृषि भूमि पट्टे पर ली हुई थी, लेकिन हाल ही में उसकी फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा उसने पिछले साल अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज भी लिया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। वह लाखों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि परिवार ने संभवत: इसी कारण यह कठोर कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से सुसाइड नोट भी मिला

अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर परिवार के मुखिया द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह कर्ज चुका पाने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से उसने परिवार सहित आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed