{"_id":"65631912128d3e8d1f0732d1","slug":"telangana-elections-pm-modi-congress-brs-nepotism-corruption-commission-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'कांग्रेस-BRS परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक'; चुनावी सभा में PM मोदी ने चलाए बयानों के तीखे बाण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'कांग्रेस-BRS परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक'; चुनावी सभा में PM मोदी ने चलाए बयानों के तीखे बाण
Sun, 26 Nov 2023 03:38 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूप्रान (तेलंगाना)

Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के तूप्रान में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी- भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, दोनों ही दल परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान 30 नवंबर को होना है। भाजपा धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी की जनसभा को संबोधित करने मेडक और तूप्रान पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया, जबकि बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने निजामशाही को बढ़ावा दिया।
तेलंगाना में विधायकों पर कमीशन लेने के आरोप
तूप्रान की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और BRS परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले में कमीशन खाने का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड है। तेलंगाना के CM केसीआर भी स्वीकार करते हैं कि उनके विधायक 30% कमीशन लेते हैं। कांग्रेस के शाही परिवार के भी अधिकतर लोग भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में जमानत पर घूम रहे हैं। KCR के परिवार के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों की जांच चल रही है।
कमजोर कांग्रेस सरकार की विदाई, 2014 के बाद से आतंकवाद पर सख्ती
भाजपा की एक और चुनावी रैली को संबोधित करने मेडक पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, 15 साल पहले 26 नवंबर के दिन देश एक बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ था। इस हमले में कई निर्दोष देशवासियों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा, 26/11 का दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि देश में आतंकवाद के कारण कितना बड़ा नुकसान हो चुका है और कमजोर सरकारें देश का क्या कर सकती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाए जाने का जिक्र किया और कहा, 2014 में देश की जनता ने कमजोर कांग्रेस सरकार को हटाकर मजबूत भाजपा सरकार बनाई। इसी कारण आज देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है।
INDI अलायंस का सफाया होगा, कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकेगी जनता
तेलंगाना में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने भाजपा के उम्मीदवारों को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, अभी मुझे तीन राज्यों में चुनाव में जाने का मौका मिला। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया, 'मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि I.N.D.I. Alliance साफ हो जाएगी। वहां की महिलाएं, वहां के किसान, वहां के जवान कांग्रेस पार्टी को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाले हैं।'
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि केसीआर ने कभी भी तेलंगाना के लोगों की परवाह नहीं । उन्होंने बेघर और भूमिहीनों को उनके हाल पर छोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा, ऐसे पाप करने वालों को न तो भगवान मल्लिकार्जुन माफ करेंगे और न ही तेलंगाना के गरीब भाई-बहन इनका समर्थन करेंगे।
उन्होंने कहा, केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं किया। दलित बंधु योजना के अपने वादे को धोखा दिया। दो बेडरूम का मकान उपलब्ध कराने के अपने वादे पर भी केसीआर खरे नहीं उतरे! पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं किया। केसीआर की सरकार ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने गरीबों को धोखा दिया, उन्होंने सभी को धोखा दिया।
पीएम मोदी के बयानों के बाण यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि केसीआर ने योजनाओं यानी स्कीम का वादा किया था, लेकिन उन्होंने दिया केवल स्कैम यानी घोटाला। उन्होंने कहा, केसीआर ने प्रदेश की जनता के बच्चों के लिए काम करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने केवल अपने बच्चों, अपने रिश्तेदारों के लिए काम किया!
केसीआर ने जनता की आय बढ़ाने का भी वादा किया था, लेकिन वह केवल अपना खजाना भरते रहे! उन्होंने जनता से पूछा, क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है? क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो जनता के लिए उपलब्ध ही न हो? जनता ने पीएम मोदी के सवाल पर जवाब भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज तेलंगाना एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है; 'तेलंगाना में पहली बार, बनेगी बीजेपी सरकार'!
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस हो या BRS दोनों दलों की पहचान, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था है। दोनों एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा, "मेरी बात रखिएगा- कांग्रेस, केसीआर एक समान दोनों से सावधान रहें, बीजेपी ही बढ़ाएगी तेलंगाना का मान।"
भारत 'विश्वामित्र'; दुनिया मानती है अपना दोस्त
चुनावी जनसभा से इतर पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक अन्य कार्यक्रम को भी संबोधित किया। हैदराबाद से करीब 50 किमी दूर कान्हा शांति वनम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा जब अतीत में देश को गुलाम बनाने वालों ने योग, ज्ञान और आयुर्वेद जैसी परंपराओं पर हमला किया। उन्होंने कहा, "एक विकासशील भारत खुद को विश्वामित्र (friend of the universe) के रूप में देखता है।"
कोरोना महामारी से संघर्ष में भारत की मदद
प्रधानमंत्री ने कहा, जिस तरह से भारत कोरोना (वायरस) के बाद दुनिया के साथ खड़े रहे, आज दुनिया को यह बताने की ज़रूरत नहीं पड़ती कि भारत आपका मित्र है; दुनिया खुद कहती है कि भारत उनका दोस्त है। गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना महामारी फैलने के बाद देश में उत्पादित कोविड-19 टीकों को कई देशों में भेजा गया। विदेश में कोरोना की रोकथाम में इससे काफी मदद मिली।

#WATCH तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस और BRS,दोनों में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया और KCR ने यहां निज़ामशाही को ही आगे बढ़ाया। कांग्रेस और BRS, दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक… pic.twitter.com/ZDIULYX1Kz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023
कमजोर कांग्रेस सरकार की विदाई, 2014 के बाद से आतंकवाद पर सख्ती
भाजपा की एक और चुनावी रैली को संबोधित करने मेडक पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, 15 साल पहले 26 नवंबर के दिन देश एक बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ था। इस हमले में कई निर्दोष देशवासियों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा, 26/11 का दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि देश में आतंकवाद के कारण कितना बड़ा नुकसान हो चुका है और कमजोर सरकारें देश का क्या कर सकती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाए जाने का जिक्र किया और कहा, 2014 में देश की जनता ने कमजोर कांग्रेस सरकार को हटाकर मजबूत भाजपा सरकार बनाई। इसी कारण आज देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है।
#NeverForget2611 | #WATCH | Medak, Telangana: PM Narendra Modi says," Today on 26/11, the country became the victim of a major terrorist attack. We lost many innocent countrymen in this attack. This day of 26/11 also reminds us of how much damage incompetent and weak governments… pic.twitter.com/Lmzn82gXH6
— ANI (@ANI) November 26, 2023