फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana elections 2018: Congress confident of winning 75 seats in telangana

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस को 75 सीटें जीतने की उम्मीद, गौड़ ने कहा- भाजपा नहीं है सीन में

Thu, 29 Nov 2018 02:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर Updated Thu, 29 Nov 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
telangana elections 2018: Congress confident of winning 75 seats in telangana
Congress - फोटो : PTI
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खिलाफ 'महागठबंधन' की कामयाबी को लेकर आश्वस्त कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी 119 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 75 सीटें जीतेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पोन्नम प्रभाकर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस एवं टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई है और सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कहीं से भी परिदृश्य में नहीं है। 
विज्ञापन


गौड़ एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता हैं और वह करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस ने 2014 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। कांग्रेस इस बार तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ हुए महागठबंधन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, "महागठबंधन कोई प्रयोग नहीं है और हमें उम्मीद है कि इसे कामयाबी मिलेगी। हमारी पार्टी कम से कम 75 सीटें जीतेगी।" 

52 वर्षीय नेता ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव 'करो या मरो' की स्थिति है। उन्होंने कहा कि उसकी लड़ाई ना सिर्फ टीआरएस उम्मीदवारों बल्कि 'केसीआर' के धन की ताकत तथा केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ भी है।

टीआरएस प्रमुख एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर की पार्टी ने 107 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस महागठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य विधानसभा का चुनाव चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं राजस्थान के साथ ही हो रहा है। 


पांच राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि अन्य तीन राज्यों में मतदान हो चुके हैं। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed