फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: drunken youth ate a chicken that was alive

तेलंगाना: मुर्गी को जिंदा ही चबा गया नशे में चूर युवक, वीडियो में दिखी हैवानियत

Thu, 02 Aug 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महबूबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महबूबाबाद Updated Thu, 02 Aug 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Telangana: drunken youth ate a chicken that was alive

नशे की लत और इसका हद से ज्यादा सेवन किसी भी शख्स की सोचने की क्षमता को खत्म कर देता है और उसे हैवान बना देता है। ताजा मामला तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम इलाके का है जहां नशे में धुत एक शख्स जिंदा मुर्गी को ही खा गया। एक राहगीर  ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक नशे में चूर हैं जिनमें से एक जमीन पर ही सोया हुआ तो दूसरा जिंदा मुर्गी को चबा-चबा कर खा रहा है। रूह कंपा देने वाले इस वीडियो में शख्स मुर्गी के पंख उखाड़ता है और उसे बीच से फाड़ देता है।
विज्ञापन


दरअसल नशा करने से पहले इन दोनों ने इस मुर्गी को सामान्य तरीके से पकाने के लिए खरीदा था लेकिन नशे में धुत होने के बाद एक शख्स अपनी भूख पर काबू नहीं रखा पाया और मुर्गी को जिंदा ही खा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस युवाओं को ढूंढ रही है। पुलिस ने एक टीम भी बनाई है और पशुओं के प्रति क्रूरता और सार्वजनिक रूप से अश्लील व्यवहार के तहत मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed