Telangana: कांग्रेस नेताओं की मांग- आवारा कुत्तों के खतरे से निपटे राज्य सरकार, मानवाधिकार आयोग से की शिकायत
टीपीसीसी नेताओं ने शिकायत में कहा कि हैदराबाद और सिकंदराबाद में आवारा कुत्ते लोगों, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। शिकायत में उस चार साल के बच्चे का भी जिक्र किया गया है, जिसकी आवारा कुत्तों के झुंड ने जान ले ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ने बुधवार को राज्य मानवाधिकार आयोग से मांग की है कि वह आवारा कुत्तों के खतरों से निपटने को लेकर राज्य सरकार को कार्रवाई का निर्देश दे।
टीपीसीसी नेताओं ने लगाया मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप
दरअसल, 19 फरवरी को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने तेलंगाना सरकार, राज्य के नगर प्रशासन मंत्री, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) आयुक्त और जीएचएमसी के मेयर पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इन्होंने राज्य प्रशासन को तत्काल उपाय करने का निर्देश देने की मांग की।
'हैदराबाद-सिकंदराबाद में बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे आवारा कुत्ते'
टीपीसीसी नेताओं ने तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग (टीएसएचआरसी) में दायर शिकायत में कहा कि हैदराबाद और सिकंदराबाद में आवारा कुत्ते लोगों, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। शिकायत में उस चार साल के बच्चे का भी जिक्र किया गया है, जिसकी आवारा कुत्तों के झुंड ने जान ले ली। घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ तो सभी लोग दंग रह गए।
कांग्रेस का आरोप- गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब दे सरकार के मंत्री
टीपीसीसी नेताओं ने तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधियों पर हैदराबाद के नागरिकों के मानवाधिकारों की कथित रूप से अवहेलना करने का आरोप लगाया। नेताओं ने इन पर बयान देकर गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, 'नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव ने दावा किया कि कुत्तों की आबादी को आर्टिफिशियल तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए, जो उनकी अपनी ही अक्षमता का उपहास उड़ाता है। मंत्री खुद राज्य में कुत्तों के खतरे को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार हैं।
रेवंत रेड्डी ने राज्य की बीआरएस सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि जीएचएमसी मेयर गडवाल विजयलक्ष्मी ने नागरिकों पर हमले के लिए कुत्तों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन की रक्षा करना और कुत्तों के खतरों को नियंत्रित करना मेयर का काम है। उन्होंने मृतक लड़के के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।
टीपीसीसी अध्यक्ष और पार्टी सांसद ए रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना को लेकर बीआरएस सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि रामा राव नगरपालिका प्रशासन मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में बुरी तरह विफल रहे।