फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress charges fee from contenders for Assembly polls, accepts applications from today

Telangana: कर्नाटक के नक्शेकदम पर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई, विधानसभा चुनाव के दावेदारों से लेगी 50 हजार शुल्क

Fri, 18 Aug 2023 01:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस मॉडल के नक्शेकदम पर चलते हुए तेलंगाना इकाई एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणियों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 25,000 रुपये और बाकी के लिए 50,000 रुपये लेगी। 
 

विज्ञापन
Telangana Congress charges fee from contenders for Assembly polls, accepts applications from today
महेश कुमार गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। तेलंगाना कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को दी। 

यह रखा शुल्क
कर्नाटक कांग्रेस मॉडल के नक्शेकदम पर चलते हुए तेलंगाना इकाई एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणियों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 25,000 रुपये और बाकी के लिए 50,000 रुपये लेगी। 

विज्ञापन


मई में हुए थे चुनाव
गौरतलब है, इस साल कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां पार्टी ने सामान्य वर्ग के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन और अन्य दस्तावेजों के साथ 2 लाख रुपये का शुल्क लिया, जबकि एससी/एसटी आवेदकों के लिए यह शुल्क 1 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से कर सकेंगे आवेदन
पैनल के सदस्यों में से एक तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनने के तौर-तरीके तैयार करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया। उन्होंने बताया कि आज दोपहर तक उम्मीदवारों द्वारा भरे जाने वाले आवश्यक फॉर्म अपलोड कर देंगे। आवेदकों को फॉर्म भरना होगा और 25 अगस्त से पहले डीडी (50,000 रुपये या 25,000 रुपये) के साथ जमा करना होगा।

सोशल मीडिया का विवरण जरूरी
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि उप-समिति ने सामान्य वर्ग के लिए 25,000 रुपये की सिफारिश की थी, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शुल्क के रूप में 50,000 रुपये तय किए। टीपीसीसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवारों को अन्य जानकारी के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल का उल्लेख करना होगा ताकि पार्टी पृष्ठभूमि की जांच कर सके।


पिछले दो साल नहीं लिया शुल्क
प्रदेश चुनाव समिति सितंबर के पहले सप्ताह में बैठक करेगी और सभी आवेदनों की जांच करेगी और एआईसीसी को सिफारिशें करेगी। गौड़ ने कहा कि पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2018 और 2014 के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया। हालांकि, 2009 के चुनावों में उसने 10,000 रुपये का शुल्क लिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आवेदन शुल्क के साथ, पार्टी केवल गंभीर दावेदारों के आगे आने की उम्मीद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed