फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Revanth Reddy praises simplicity of former PM Manmohan Singh's family

मनमोहन सिंह: अंतिम संस्कार के समय जब महिला ने CM से पूछा- आप कौन? पूर्व PM के परिवार के मुरीद हुए रेवंत रेड्डी

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
सार

Manmohan Singh: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजनों की सादगी की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला ने आकर उनसे उनके बारे में पूछा। बाद में पता चला कि वह उनकी दूसरी बेटी हैं। 

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy praises simplicity of former PM Manmohan Singh's family
रेवंत रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनके परिवार की सादगी की सराहना की। रेड्डी ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां हो जाने के बाद उन्हें एक वाहन में बैठने के लिए बुलाया गया। 

विज्ञापन


'महिला आकर पूछने लगी-आप कौन हैं?'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मैं वहां खड़ा था और एक महिला मेरे पास कर मुझसे पूछने लगी- आप कौन हैं? मैंने सोचा वह शायद मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने आई होंगी। कुछ समय बाद मुझे पता चला कि वह मनमोहन सिंह जी की दूसरी बेटी हैं। वह वहां बहुत ही साधारण तरीके से खड़ी थीं।' 
विज्ञापन

 
मनमोहन सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा: रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, 'मनमोहन सिंह जी ने 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी, वित्त मंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे, लेकिन उनका परिवार बहुत सादगी से खड़ा था। उन्होंने अपने परिवार का बहुत अच्छे मूल्यों के साथ मार्गदर्शन किया है। सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए भी डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रेरणा हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर को हुआ पूर्व पीएम का निधन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली में हुआ। वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और सरकार के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed