फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: CM Revant hits back at PM Modi's remark, says Congress ended darkness in 11 months of rule

तेलंगाना: पीएम मोदी के हमले पर सीएम रेवंत का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने 11 महीने के शासन में अंधकार खत्म किया

Sat, 02 Nov 2024 09:59 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 09:59 PM IST
सार

CM  Revanth Reddy:  मुख्यमंत्री रेड्डी ने ने सोशल मीडिया पर कहा कि, अपने राज्य और हमारी सरकार के बारे में आपके बयानों में कई गलतफहमियों और तथ्यात्मक त्रुटियों को स्पष्ट कर मुझे खुशी हो रही है।

विज्ञापन
Telangana: CM Revant hits back at PM Modi's remark, says Congress ended darkness in 11 months of rule
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 महीने में कांग्रेस सरकार ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) शासन के तहत राज्य में व्याप्त निराशा और हताशा के माहौल को पलट दिया है और अंधकार को समाप्त कर दिया है। रेवंत रेड्डी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस टिप्पणी पर आया है, जिसमें उन्होंने तेलंगाना सरकार पर हमला बोला था। 
विज्ञापन


रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए उस पोस्ट के जवाब में यह टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस शासन में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में विकास की गति और राजकोषीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने ने सोशल मीडिया पर कहा कि, अपने राज्य और हमारी सरकार के बारे में आपके बयानों में कई गलतफहमियों और तथ्यात्मक त्रुटियों को स्पष्ट कर मुझे खुशी हो रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक्स' पर शुक्रवार को की गई कई पोस्ट में कहा था कि कांग्रेस लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गई है क्योंकि उसने लोगों से ऐसे वादे किए हैं जिन्हें वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने मोदी को संबोधित पोस्ट में कहा, लोगों से किया गया हमारा हर वादा हमारे लिए एक पवित्र प्रतिबद्धता की तरह है। पिछले 11 महीनों में हमने बीआरएस शासन के दौरान व्याप्त निराशा और हताशा के माहौल को पलट दिया है और अंधकार को समाप्त कर दिया है। सुबह के सूरज की तरह ही तेलंगाना भी अब उग रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यभार संभालने के दो दिनों के भीतर ही तेलंगाना सरकार ने अपना पहला और दूसरा वादा पूरा कर दिया जिसके तहत सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और राजीव आरोग्यश्री योजना के तहत 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य देखभाल कवर देना शामिल है।

'कांग्रेस ही चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा कर सकती है'
इससे पहले तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को दावा किया था कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा कर सकती है। विक्रमार्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने तेलंगाना में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था और अब उस पहल को क्रियान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने रांची में कहा, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चुनाव के समय किए गए वादों और आश्वासनों को लागू कर सकती है।विक्रमार्क ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और उन सभी को लागू किया जा रहा है।कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के बारे में प्रधानमंत्री की टिप्पणी गलत है।उन्होंने कहा, हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का बयान गलत है। दरअसल, भारत सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है।


बता दें कि, मोदी ने ‘एक्स’ पर एक के बाद एक पोस्ट में कहा,  देश की जनता को कांग्रेस प्रायोजित अवास्तविक वादों की संस्कृति से सतर्क रहना होगा! हमने हाल ही में देखा कि हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को कैसे खारिज कर दिया और एक ऐसी सरकार को प्राथमिकता दी जो स्थिर, प्रगति उन्मुख और काम करने वाली हो। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी महसूस कर रही है कि झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें ठीक से लागू करना कठिन या असंभव है। चुनाव दर चुनाव प्रचार करते हुए वे लोगों से ऐसी चीजों का वादा करते हैं, जिन्हें वे भी जानते हैं कि वे उन्हें कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब, लोगों के सामने वे बुरी तरह बेनकाब हो गए हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed