तेलंगाना के सीएम ने तिरुपति पर चढ़ाए 5 करोड़ के जेवर, मांगी थी यह मुराद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर में पांच करोड़ रुपये कीमत के जेवरात चढ़ाए हैं। राव ने यह चढ़ावा अपनी एक मुराद पूरी होने पर दिया है। वहीं सीएम के इस दान पुण्य पर विपक्ष की निगाहें टेढीं हो गई हैं। विपक्ष का आरोप है कि अपनी व्यक्तिगत मंशा को पूरा करने के लिए सीएम ने सरकारी खजाने को चोट पहुंचा दी।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश को 14.20 किलोग्राम का सोने का नेकलेश और 4.45 किलोग्राम के अन्य जेवरात शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग पांच करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
बताया जाता है कि जेवरात से अलग मुख्यमंत्री ने 59 लाख रुपये कीमत का अन्य चढ़ावा भी चढ़ाया है। राव के साथ पूजा में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई अधिकारी और मंत्री भी शामिल थे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह चढ़ावा तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मुराद पूरी होने पर चढ़ाया है।
सीएम बोले राज्य की जनता के लिए की थी प्रार्थना
वहीं मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों की सुख समृद्िध के लिए प्रार्थना की थी जिसे पूरी होने पर वो भगवान वेंकटेश के दरबार में आए हैं।
दूसरी ओर विपक्ष ने मुख्यमंत्री के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि चंद्रशेखर राव ने अपनी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पूरी होने पर यह चढ़ावा चढ़ाया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि निजी इच्छा पूरी होने पर मुख्यमंत्री ने सरकारी खजाने से धन निकालकर मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया है।