{"_id":"62655c8f10933e79bb6bd187","slug":"telangana-cm-kcr-trs-signs-up-with-ipac-amid-talks-between-congress-and-prashant-kishor-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: आंध्र के सीएम चंद्रशेखर ने किया आईपीएसी के साथ समझौता, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच चल रही है बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: आंध्र के सीएम चंद्रशेखर ने किया आईपीएसी के साथ समझौता, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच चल रही है बातचीत
Sun, 24 Apr 2022 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:49 PM IST
सार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने आईपीएसी के साथ एक समझौता किया है। प्रशांत किशोर आईपीएसी का नेतृत्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने राजनीतिक सलाहकार इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपीएसी) के साथ एक अहम समझौता किया है। पूर्व में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके इस समिति का नेतृत्व कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और शनिवार से वह हैदराबाद में राव के आधिकारिक आवास पर डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
टीआरएस और आईपीएसी की इस भागीदारी की चर्चा को पहले से हो रही थी। लेकिन, किशोर की कांग्रेस के साथ वार्ता के चलते इसने अटकलों का दौर शुरू कर दिया है। चर्चा है कि देश के सबसे पुराने दल को फिर से इसका राजनीतिक आधार दिलाने में मदद करने के लिए प्रशांत किशोर एक विस्तृत योजना के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच बैठकों के तीन दौर आयोजित हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशेर ने कांग्रेस को दिया दो मई तक का समय
इन बैठकों में प्रशांत की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने इसे लेकर फैसला करने के लिए कांग्रेस को दो मई तक का समय दिया है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी इसे लेकर राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रही हैं। कल पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भी होने वाली है और माना जा रहा है कि सोनिया गांधी इस दौरान प्रशांत किशोर की पेशकश पर निर्णय ले सकती हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के एक वर्ग को नहीं पसंद प्रशांत का साथ
हालांकि, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के एक वर्ग को प्रशांत किशोर के साथ किसी भी तरह का जुड़ाव रास नहीं आ रहा है। इन नेताओं को बीते समय में विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ सीधे प्रतिस्पर्धा में अन्य पार्टियों के साथ रही प्रशांत किशोर की भूमिका से समस्या है। इनमें पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।
अन्य दलों से संबंध समाप्त करें प्रशांत किशोर: कांग्रेस
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए एक विशेष दल का गठन किया है। इस दल ने सलाह ही है कि प्रशांत किशोर को बाकी सभी राजनीतिक दलों से नाता तोड़ लेना चाहिए और पूरी तरह कांग्रेस के साथ काम करना चाहिए। प्रशांत किशोर पहले ही आईपीएसी को आधिकारिक रूप से छोड़ चुके हैं। हालांकि, अन्य राजनीतिक दलों के साथ संबंधों पर उनका क्या रुख रहता है यह देखने वाला होगा।
पीके को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे हैं चंद्रशेखर राव
इन सबको देखते हुए इस पर बहस शुरू हो गई है कि क्या चंद्रशेखर राव प्रशांत किशोर के साथ अपने संबंध समाप्त करेंगे या फिर किशोर खुद अपनी टीम के साथ उनसे दूरी बनाएंगे। राव खुद को प्रशांत किशोर का अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि एक राष्ट्रीय बदलाव लाने के लिए उनके और प्रशांत किशोर के साथ बातचीत हुई है। फिलहाल किशोर का राजनीतिक भविष्य की स्थिति जल्द साफ हो जाएगी।