{"_id":"63a77bc019ebdf4de36384ce","slug":"telangana-cm-kcr-indirectly-helping-pm-modi-and-bjp-says-congress-leader-hanumantha-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: कांग्रेस नेता ने कहा- KCR एक तरफ पीएम मोदी से लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ मदद भी कर रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: कांग्रेस नेता ने कहा- KCR एक तरफ पीएम मोदी से लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ मदद भी कर रहे
Sun, 25 Dec 2022 03:53 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 25 Dec 2022 03:53 AM IST
सार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। बीआरएस ने सर्वेक्षण एजेंसियों को मैदान में उतारा है। इसको लेकर कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने केसीआर पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Hanumantha Rao
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमंत राव ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ रहे हैं जबकि दूसरी तरफ उनकी मदद कर रहे हैं। दरअसल, केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के कुछ जिलों में तैयारी शुरू की और सर्वेक्षण एजेंसियों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
इसको लेकर मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा कि केसीआर ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ चुनावी गठबंधन कर तेलंगाना की सीमा से लगे जिलों में चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीआरएस बीदर, गुलबर्गा, रायचूर और बेल्लारी में चुनाव लड़ना चाहती है, जो कभी हैदराबाद स्टेट में आते थे। चुनाव लड़ने के लिए वह सर्वेक्षण कर रहे हैं। लेकिन हमारा उनसे अनुरोध है कि वे पहले तेलंगाना की जनता से किए गए वादों को पूरा करें।
विज्ञापन
हनुमंत राव ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक देश में कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने सवाल किया कि बीआरएस कर्नाटक में कितनी सफल होगी, यह मुद्दा है? केसीआर परोक्ष रूप से भाजपा की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस आने वाले चुनावों में भाजपा को हराएगी। केसीआर बेवजह वहां जा रहे हैं और ऐसी समस्या पैदा कर रहे हैं जिससे आखिरकार बीजेपी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि केसीआर एक तरफ नरेंद्र मोदी से लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन