फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM K Chandrasekhar Rao says Rupee value has gone to such a low it happened never before in history

KCR: रुपये की गिरती कीमत पर केंद्र को KCR ने घेरा, कहा- मोदी सरकार को तानाशाही में भरोसा

Sun, 10 Jul 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने बारिश को लेकर अपनाए जाने वाले आरोपों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के बाद केसीआर ने केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होने पीएम मोदी पर तानाशाही के आरोप भी लगाए। 

विज्ञापन
Telangana CM K Chandrasekhar Rao says Rupee value has gone to such a low it happened never before in history
केसीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने रविवार को हैदराबाद के प्रतापगढ़ी भवन में शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारिश को लेकर अपनाए जाने वाले आरोपों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के बाद केसीआर ने केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होने पीएम मोदी पर तानाशाही के आरोप भी लगाए। 

विज्ञापन


रविवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान सीएम केसीआर ने आईएमडी के रेड अलर्ट के मद्देनजर शीर्ष अधिकारियों को जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए तत्काल उपाय करने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने तीन दिनों के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश का एलान किया है। जिसके बाद 11,12,13 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बचाव दल, NDRF और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम केसीआर ने कहा कि इस समय रुपये का मूल्य इतना कम हो गया है। केसीआर ने कहा कि इस समय एक डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य करीब 80 हो गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए केसीआर ने कहा कि 'किसी भी प्रधानमंत्री के समय में इतना रुपया नहीं गिरा जितना मोदी के समय में गिरा है..क्या कारण है? यही जवाब हम मांग रहे थे लेकिन आपने क्यों नहीं दिया जवाब? तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आगे कहा कि मोदी की सरकार लोकशाही को नहीं मानती बल्कि तानाशाही को मानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केसीआर लगातार पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार राज्य सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है। अगर वे (भाजपा वाले) तेलंगाना में सरकार गिराएंगे तो हम उन्हें दिल्ली से उतार देंगे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि तेलंगाना ने 60 सालों तक लड़ाई लड़ी है और वे एक और लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम नए भारत के निर्माण के लिए फिर से आगे बढ़ेंगे। इतना ही नहीं, वे (भाजपा) देश में नफरत फैलाने के साथ देश के भविष्य को भी बर्बाद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed