फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana CM chandrashekar anger with MLA after he misbehaves with woman district collector  

तेलंगाना: MLA ने हाथ पकड़कर महिला IAS से की बदसलूकी, CM ने लगाई फटकार

Thu, 13 Jul 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 13 Jul 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
telangana CM chandrashekar anger with MLA after he misbehaves with woman district collector  

तेलंगाना में सत्तारुढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति( टीआरएस) के एक विधायक ने महिला जिला कलेक्टर के साथ बदसलूकी की है। मामला महबूबाबाद का है, जहां एक पेड़ लगाए जाने को लेकर एक कार्यक्रम हो रहा था। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम की देखभाल में लगी महिला अधिकारी प्रीति मीणा की किसी बात पर विधायक शंकर नाईक ने नोकझोक हो गई। 

विज्ञापन


हालात उस वक्त बिगड़े जब विधायक ने कथित तौर पर महिला कलेक्टर की बाह पकड़ कर झटक दी। महिला अधिकारी के साथ इस व्यवहार पर सरकारी कर्मचारियों में रोष भरा हुआ है और वे हड़ताल करने की धमकी दे रहे हैं। इस बीच मामले में विधायक को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन वे जमानत पर छूट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच ये मामला राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव के पास पहुंचा, जिन्होंने विधायक के दुर्रव्यवहार पर खासी नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि सीएम ने विधायक को निर्देश दिए हैं कि वे प्रीति मीणा से मिले और उनके माफी भी मांगे। साथ ही सीएम ने ये भी कहा है कि अगली बार किसी अधिकारी के साथ इस तरह की हरकत की जाती है तो विधायक को पार्टी से निकाला भी जा सकता है।

हड़ताल की धमकी देने वाले कर्मियों ने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थल पर कलेक्टर के साथ इस तरह की हरकत की जा सकती है, तो उनके साथ क्या होगा इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। 

सीएम ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर कादियम श्रीहरि और सांसद सीताराम नाईक को कहा है कि वे कलेक्टर से मिले और जो हुआ उस पर गंभीर कदम उठाएं। 

सीएम की ओर से फटकार लगने के बाद नाईक ने अपनी सफाई में कहा कि वहां धक्का-मुक्की हुई थी, उन्होंने प्रीति मीणा के साथ कोई बदसलूकी नहीं की। साथ ही वो उन्होंने कहा कि प्रीति मीणा उनकी बहन की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed