VIDEO: पुल पर पानी के तेज बहाव में बाइक समेत फंस गया युवक, बचावकर्मियों ने ऐसे बचाई जान
हिमायत सागर सर्विस रोड ब्रिज पर तेज बहाव था, इसके बावजूद एक युवक अपनी बाइक के साथ इसे पार करने की कोशिश कर रहा था और मुसीबत में फंस गया।
विस्तार
देश के कई हिस्से इन दिनों बारिश और बाढ़ की जबरदस्त चपेट में हैं। इसने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है और बड़े पैमाने पर धन और जनहानि भी हो रही है। ऐसे हालात में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां लोग सतर्कता नहीं बरतते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया बुधवार को तेलंगाना में सामने आया जहां एक युवक पानी के तेज बहाव के बावजूद अपनी बाइक के साथ पुल पार करने लगा और उसकी जान पर बन आई।
#WATCH | Telangana: Cyberabad Police rescued one civilian who was trying to cross the inundated Himayath Sagar service road bridge on his bike
विज्ञापन
(Source: Cyberabad Police) pic.twitter.com/iVXyiSKTQC— ANI (@ANI) July 27, 2022
मामला हिमायत सागर सर्विस रोड ब्रिज का है जहां एक युवक अपनी बाइक के साथ ओवरफ्लो वाले इस पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने पानी के तेज बहाव में संतुलन खो दिया।। युवक पानी में बुरी तरह फंस गया उसकी जान पर बन आई। इस बीच साइबराबाद पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर युवक की जान बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के जबरदस्त बहाव के बीच साइबराबाद पुलिसकर्मी किस तरह बाइक और चालक दोनों को बचाने में सफल रहे।