फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP state president Bandi Sanjay detained by police from his residence in Karimnagar

Telangana: पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया, पार्टी ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

Wed, 05 Apr 2023 04:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 04:19 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस के खिलाफ भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
 

विज्ञापन
Telangana BJP state president Bandi Sanjay detained by police from his residence in Karimnagar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के करीमनगर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से हिरासत में लेने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हुई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि, इसके विरोध में भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष को लिया हिरासत में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को तेलंगाना के दौरे पर जाने वाले हैं। उससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास करीमनगर से हिरासत में लिया। उन्हें हिरासत में लेते ही मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर जुटी उनके समर्थकों की भीड़ ने पुलिस वैन को घेर लिया और पुलिस को रोकने की कोशिश की। हालांकि, विरोध के बाद भी पुलिस बंदी संजय को वैन में बैठाकर ले गई। बंदी संजय को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने कहा, संजय को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के मामले में भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन करेगी। पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed