फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP MLA T Raja Singh Threat to Police abusive language FIR lodged hindi news

T Raja Singh: तेलंगाना के भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस को धमकी देने का मामला

Wed, 09 Apr 2025 06:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 09 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामला रामनवमी जुलूस पर टिप्पणी और नियमों के उल्लंघन का है। राजा पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल और पुलिस को धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन
Telangana BJP MLA T Raja Singh Threat to Police abusive language FIR lodged hindi news
टी राजा सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस को धमकी देने के मामले में  विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले हैदराबाद के मंगलहाट थाने में 6 और 8 अप्रैल को दर्ज किए गए। राजा पर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 351(2) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पूरा मामला राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान दिए गए भड़काऊ बयानों और नियमों के उल्लंघन का है। पहला मामला एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें राजा सिंह पर पुलिस को आपत्तिजनक भाषा में धमकी देने और डंडे से जवाब देने की बात कहने का आरोप है। यह घटना उस समय हुई जब वह राम नवमी शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- T Raja Singh: भाजपा विधायक टी राजा सिंह को जान का खतरा, बुलेटप्रूफ गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर शिकायत
दूसरा मामला अधिक भारी वाहनों और उच्च ध्वनि उत्पन्न करने वाले डीजे सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर दर्ज किया गया, जिससे आम जनता को असुविधा हुई और पुलिस आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन हुआ। यह शोभा यात्रा 6 अप्रैल को मंगलहाट से शुरू होकर सुलतान बाजार पर समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें- Aurangzeb: भाजपा विधायक टी राजा ने केंद्र को लिखा पत्र, औरंगजेब के मकबरे पर होने खर्च को तत्काल रोकने की मांग

पहले भी विवादों में घिर चुके हैं राजा
बता दें कि तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा पहले भी विवादों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर भी बयान दिया था। बीते मार्च में उनकी सुरक्षा की समीक्षा हुई थी। इसमें राजा की जान को खतरे की बात सामने आई थी। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed