फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: BJP MLA T. Raja Singh booked for alleged derogatory comments against Prophet Muhammad

Telangana: विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक टी राजा को राहत, कोर्ट ने तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए

Wed, 24 Aug 2022 01:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Aug 2022 01:25 AM IST
सार

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और प्रदर्शन शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Telangana: BJP MLA T. Raja Singh booked for alleged derogatory comments against Prophet Muhammad
भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दायर रिमांड याचिका को लौटाते हुए राजा सिंह को तुरंत छोड़ने के निर्देश दे हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता को मंगलवार सुबह ही तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन


सैकड़ों प्रदर्शनकारी मंगलवार देर रात हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा तक मार्च करने के लिए बरकास की सड़कों पर उतर आए, और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों को काले झंडों के साथ देखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में मंगलवार देर रात कई जगह विरोध-प्रदर्शन हुआ। हैदराबाद के चार मीनार इलाके में मंगलवार देर रात हुए प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर युवा शामिल थे।

डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार रात भी साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे। 

यह पूरा विवाद छह मिनट तैंतीस सेकेंड के वीडियो से जुड़ा है, जिसे भाजपा विधायक टी राजा ने खुद शूट करवाया था। इसमें उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा, ''एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है...।''

आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। बाद में वे वीडियो में कह रहे हैं, ''जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। ...विचार करें।''


गिरफ्तारी से पहले विधायक की सफाई
गिरफ्तारी से पहले भाजपा विधायक टी राजा ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों?

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को दी थी धमकी
इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed