फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: BJP MLA says police attacked during Statue Installtion, Police says Self injuried

तेलंगाना: भाजपा विधायक ने कहा कि मूर्ति लगाने पर पुलिस ने किया हमला, पुलिस ने कहा- खुद से लगाई चोट

Thu, 20 Jun 2019 04:43 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Telangana: BJP MLA says police attacked during Statue Installtion, Police says Self injuried
टी राजा सिंह लोध - फोटो : ANI
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने गुरुवार को पुलिस पर उनपर और उनके समर्थकों पर "हमला करने और घायल करने" का आरोप लगाया जब वे हैदराबाद में स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंती बाई की एक पुरानी प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। पुलिस ने इन आरोप को खारिज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात दो बजे राजा सिंह ने लगभग 200 समर्थकों के साथ जुम्मेरात बाजार इलाके में एक पुरानी प्रतिमा को जगह पर 20 फीट की प्रतिमा को स्थापित करने की कोशिश की। यह कार्य बिना अनुमति के किया जा रहा था जो कि कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन


राजा सिंह ने कहा कि पहले पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उसके बाद उन पर "हमला" किया जिससे उन्हें सिर पर "गंभीर" चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि खुद को घायल करने से उन्हें यह चोटें आई हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत सिंह और अन्य के खिलाफ दंगा करने का मामला दर्ज किया है। 

टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशमहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक हैं। उन्होंने सवाल उठाया, "पुलिस उन्हें नियमित रूप से क्यों निशाना बना रही है?"

राजा सिंह ने कहा कि यह प्रतिमा पहले 2009 में जुमीर बाजार में स्थापित की गई थी। कुछ नुकसान के कारण अतीत में दो बार बदली गई थी और फिर से हम इसे बदलना चाहते थे।

पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें राजा सिंह पुलिस वाले पर हमला और पत्थर से खुद को घायल करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी राजा सिंह और हैदराबाद पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं हुई हैं। राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने उस वक्त हिरासत में लिया था, जब वह एक मस्जिद के पुनर्निमाण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस मस्जिद को जीएचएमसी ने ढहा दिया था और एआईएमआईएम नेता विवादित स्थल पर नमाज पढ़ रहे थे। 

पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और निश्चित रूप से आगे की जांच के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।

गौरतलब है कि यह प्रतिमा रानी अवंती बाई लोध की है जो एक स्वतंत्रता सेनानी और रामगढ़ राज्य के शासक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने 4,000 सैनिकों की सेना खड़ी की थी और व्यक्तिगत रूप से 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ नेतृत्व किया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed