{"_id":"5f265fc32b63c6670b727277","slug":"telangana-bjp-leader-invited-asaduddin-owaisi-for-ram-mandir-bhoomi-poojan-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर भूमि पूजन के लिए असदुद्दीन ओवैसी को निमंत्रण, जानें किसने किया आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर भूमि पूजन के लिए असदुद्दीन ओवैसी को निमंत्रण, जानें किसने किया आमंत्रित
Sun, 02 Aug 2020 12:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना भाजपा नेता और मुख्य प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने राम मंदिर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया है। हालांकि इससे पहले ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी का भूमि पूजन में जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे संवैधानिक पद की शपथ का उल्लंघन बताया था।
विज्ञापन
राव ने बताया पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्म स्थान पर विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। हमारी पार्टी को इस पर गर्व है।
विज्ञापन
ये शुभ कार्य हमारे कार्यकाल में किया जा रहा है और इससे करोड़ों हिंदूओं का सपना साकार होगा। उन्होंने वामपंथी और एआईएमआईएम जैसी पार्टियों के विरोध को तुच्छ बताया। उन्होंने कहा कि इन जैसी पार्टियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है। कृष्णा सागर राव ने कहा कि वो राम मंदिर भूमि पूजन के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी के लोगों और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोगों को आमंत्रित करते हैं, जिन्होंने भूमि पूजन को लेकर आपत्ति जताई है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिन पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी देशा का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में उनका राम मंदिर भूमि पूजन के लिए जाना उनके संवैधानिक पद की शपथ का उल्लंघन है क्योंकि संविधान की मूल भावना ही धर्मनिरपेक्षता है।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शिलान्यास के बाद शुरू होगा, इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की संभावना है।