{"_id":"5bf3d5c0bdec226959417a36","slug":"telangana-assembly-election-kc-rao-son-become-farmer-and-mention-mla-post-as-his-profession","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में मुख्यमंत्री के बेटे बने किसान, लाखों की हुई कमाई, विधायक पद को बताया प्रोफेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार साल में मुख्यमंत्री के बेटे बने किसान, लाखों की हुई कमाई, विधायक पद को बताया प्रोफेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
केटी रामा राव
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं। यहां सत्तासीन तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) दोबारा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। 2014 में तेलंगाना के अलग राज्य बनने पर यहां टीआरएस की सरकार बनी थी। दिलचस्प बात यह है कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और पूर्व मंत्री केटी रामा राव पिछले साढ़े चार में किसान बन गए हैं। यह बात उन्होंने अपने शपथपत्र में कही है।
विज्ञापन
सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ दिए गए नामांकन पत्र में केटी रामा राव (केटीआर) ने कहा है कि वह एक किसान हैं। केवल इतना ही नहीं उनकी खेती से होने वाली आय ने 60 लाख का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने बताया है कि बाकी स्रोतों से उनकी आय 2017-18 में करीब 14.57 लाख हुई है। 2014 में केटीआर ने विधायक होने को अपना पेशा बताया था।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में उनकी आय में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसमें अचल संपत्ति की कीमत में हुई बढ़त भी शामिल है। 2014 में चुनाव के दौरान अचल संपत्ति लगभग 4 करोड़ तक बढ़ी है। केटीआर के अलावा उनकी कारोबारी पत्नी शैलिमा की संपत्ति 100 गुना बढ़ी है। 2014 में उनकी संपत्ति का मूल्य 4.20 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
केटीआर के साथ उनकी पत्नी ने अन्य स्रोतों से होने वाली आय को 3.55 करोड़ रुपये बताया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कृषि आय 24.65 लाख रुपये घोषित की है। जगदीवपुर मंडल के येरवल्ली गांव में केटीआर की 31 एकड़ कृषि भूमि है। उनके पिता केसीआर के पास एक फार्महाउस भी है। साल 2010 से 2014 के बीच उन्होंने इसकी कीमत 75 लाख बताई थी जो अब बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये हो गई है।