फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana assembly election 2018: police adopting multi-pronged strategy to tackle the Maoist menace

तेलंगाना चुनाव 2018: माओवादी खतरे से निपटने के लिए पुलिस ने कसी कमर

Thu, 15 Nov 2018 04:45 PM IST
भाषा
भाषा Updated Thu, 15 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
telangana assembly election 2018: police adopting multi-pronged strategy to tackle the Maoist menace
नक्सली - फोटो : PTI (file photo)

विज्ञापन

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की पुलिस छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगते जिलों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के संभावित खतरों पर लगाम लगाने के लिए बहुआयामी नीति अपना रही है। पुलिस के वारिष्ठ अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमें आशंका है कि माओवादी महज सनसनी पैदा करने और अपनी मौजूदगी साबित करने के लिए कुछ अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार माओवादियों को तेलंगाना में लगभग उखाड़ फेंका गया है और उनकी गतिविधियां राज्य में एक तरह से नगण्य हैं। लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते कुछ इलाकों में माओवादियों से कुछ खतरे (कुछ आपराधिक संभावना) की आशंका है।

विज्ञापन


चुनावी अधिसूचना के अनुसार 119 विधानसभा क्षेत्रों में 13 को वामपंथी अतिवाद (एलडब्ल्यूई) के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र के तौर चिह्नित किया गया है। इन संवदेनशील क्षेत्रों में चुनाव सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी एक्शन टीम भी तैयार है और हम प्रतिबंधित संगठनों के समस्या पैदा करने की कोशिश को नाकाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने नक्सल रोधी बल को तैनात किया है और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हम बहुआयामी नीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) वाई नागी रेड्डी ने कहा कि हमलोग किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed