फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Manifesto 2018: BJP Releases Assembly Election Manifesto For Telangana State

तेलंगाना: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, हर साल एक लाख गाय बांटने का वादा

Thu, 29 Nov 2018 06:26 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Telangana Manifesto 2018: BJP Releases Assembly Election Manifesto For Telangana State
तेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र - फोटो : ANI
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष एनवीएसएस प्रभाकर और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय मौजूद रहे। पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आने पर वो हर साल एक लाख गाय मुफ्त बांटेंगे।
विज्ञापन

युवाओं पर मुख्य फोकस

अपने घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में रखा है। सरकारी नौकरी करने वाले मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 करने का वादा किया है। साथ ही भाजपा ने पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण में रखने और मेट्रो के किराए में कमी लाने का एलान किया है। किसानों के दो लाख रूपये तक के कर्ज की माफी, स्नातकों को मुफ्त लैपटॉप, शराब की बिक्री को नियमित करने के वादे भी किए गए हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार को आया था कांग्रेस का घोषणा पत्र

112 पन्नों के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस से सभी धार्मिक इमारतों को मुफ्त में बिजली मुहैया कराने का वादा किया है। दूसरे राज्यों की तरह तेलंगाना में भी कांग्रेस ने किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ करने का वादा किया है।  कांग्रेस ने राज्य में लोकायुक्त के गठन का वादा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed