{"_id":"63b172dccda26e640a0d7baa","slug":"telangana-3-men-killed-after-granite-stones-fall-from-lorry-onto-auto-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना में ट्रक से ऑटो-रिक्शा पर ग्रेनाइट पत्थर गिरा, तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना में ट्रक से ऑटो-रिक्शा पर ग्रेनाइट पत्थर गिरा, तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
Sun, 01 Jan 2023 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, महबूबाबाद (तेलंगाना)
पीटीआई, महबूबाबाद (तेलंगाना)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:17 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दोरनाकल मंडल के मुगोरिगुडेम गांव से आठ लोग शनिवार रात कुरवी गांव में नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। तभी एक लॉरी से कुछ बड़े ग्रेनाइट पत्थर ऑटो-रिक्शा पर गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कुरावी गांव में एक लॉरी (ट्रक) से ले जाए जा रहे ग्रेनाइट पत्थर पीछे आ रहे ऑटो-रिक्शा पर गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक (महबूबाबाद टाउन) के. सदैया ने बताया कि दोरनाकल मंडल के मुगोरिगुडेम गांव से आठ लोग शनिवार रात कुरवी गांव में नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। तभी एक लॉरी से कुछ बड़े ग्रेनाइट पत्थर ऑटो-रिक्शा पर गिर गए।
विज्ञापन
सदैया ने बताया कि लॉरी से कुछ पत्थर फिसल कर तिपहिया वाहन पर गिर गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की महबूबाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक बनोथु सुमन (35), वाई श्रीकांत (30) और डी नवीन (30) के रूप में हुई है। पांच घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।