फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: 22 dogs killed by Municipal Corporation, 4 employees suspended

तेलंगाना: नगर निगम ने मार डाले 22 कुत्ते, 4 कर्मचारी निलंबित

Sun, 23 Jun 2019 06:16 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Jun 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Telangana: 22 dogs killed by Municipal Corporation, 4 employees suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में नगर निगम के कर्मियों ने 22 आवारा कुत्तों की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसे लेकर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने एक स्थानीय निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद निगम के कर्मचारियों ने पिछले बुधवार को जहरीली सुइयां लगी लाठियों से मार-मार कर आवारा कुत्तों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन




वहीं, सिद्दीपेट जिला कलेक्टर वेंकटराम रेड्डी ने घटना के सिलसिले में चार नगरपालिका कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि मारे गए कुत्तों को नगर निगम के डंप यार्ड में दफनाया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पशु चिकित्सकों ने कुत्तों के शवों का पोस्टमार्टम किया। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मौत का सटीक कारण जानने के लिए नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर निकाय अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed