{"_id":"605c4e9c8ebc3e5911502cf6","slug":"tejashwi-yadav-said-bihar-police-is-now-a-team-of-nitish-jdu-we-are-not-bjp-who-will-be-afraid-of-lathis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: तेजस्वी यादव बोले- बिहार पुलिस अब नीतीश-जदयू की टीम, हम भाजपा नहीं, जो लाठियों से डर जाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमला: तेजस्वी यादव बोले- बिहार पुलिस अब नीतीश-जदयू की टीम, हम भाजपा नहीं, जो लाठियों से डर जाएं
Thu, 25 Mar 2021 02:19 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:19 PM IST
सार
बिहार में पुलिस बिल 2021 को लेकर घमासान जारी है। इस मामले में विधानसभा में जमकर हंगामा हो चुका है। वहीं, प्रमुख विपक्षी दल राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और उन्हें चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : twitter.com/RJDforIndia
विस्तार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार पुलिस अब नीतीश कुमार और जदयू की पुलिस बन चुकी है। अधिकारियों और मुख्यमंत्री को यह बात समझ लेनी चाहिए कि हम भाजपा नहीं, जो लाठीचार्ज से डर जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में पुलिस बिल को लेकर राजद समर्थक लगातार बवाल कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा घेरने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया था। इसके बाद विधानसभा में भी राजद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। उन्होंने अध्यक्ष के हाथ से विधेयक की कॉपी छीनने की कोशिश की। साथ ही, सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए थे।
विज्ञापन
Bihar Police has become JDU's & Nitish Kumar's Police. Officers & CM should realise that we aren't BJP that we'll be scared of batons. Nitish Kumar will have to take back the black law or amend it: RJD's Tejashwi Yadav on Bihar Special Armed Police Bill 2021 & ruckus in Assembly pic.twitter.com/J7a7j60RHm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2021