फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejas will be the fastest train in India, speed will 200 km per hour

भारत में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन होगी तेजस, 200 किमी रफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 06:52 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 06:52 AM IST
विज्ञापन
Tejas will be the fastest train in India, speed will 200 km per hour
तेजस

भारत में चलने वाली तेजस भारतीय रेल की पटरियों पर सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन होगी। आगरा-दिल्ली के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन से भी तेज रफ्तार से यह ट्रेन ट्रैक पर चलेगी। इस ट्रेन को 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। भारतीय रेल की पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से अभी सिर्फ एक ट्रेन चल रही है।

विज्ञापन


सरकार की भविष्य की ट्रेन तेजस हवा से बातें करेगी। एयरबस जैसी सुविधाओं से युक्त इस ट्रेन का डिजाइन व रंग भी निर्धारित कर दिया गया है। इस ट्रेन का रंग गोल्डन बेस वाला होगा। उदय होते सूरज के रंग वाली तेजस ट्रेन कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार की जा रही है। रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में ही इस ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन छोटी होगी। भारत में चलने वाली ज्यादातर ट्रेन 22-26 कोच वाली होती है, लेकिन यह ट्रेन 15-16 कोच वाली होगी। रेलवे के तकनीकी जानकारों का मानना है कि छोटी ट्रेन होने से इसके रफ्तार और संतुलन को बनाए रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के तरह ही ऑटोमेटिक होंगे दरवाजे

Tejas will be the fastest train in India, speed will 200 km per hour
तेजस ट्रेन - फोटो : File photo

हल्की अल्युमीनियम सीट से तैयार इस ट्रेन के कोच को 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लायक बनाया जा रहा है। बता दें कि स्पेन से दिल्ली पहुंची टेल्गो ट्रेन भी काफी छोटी है। लिहाजा यह ट्रेन भी हवा से बातें करती है।

तेजस ट्रेन मेट्रो ट्रेन की तरह ही ऑटोमेटिक दरवाजों से लैस होगी। इसमें लैपटॉप रखने की जगह, चार्जिंग प्वाइंट, हेडफोन कनेक्टर के साथ, बायोवैक्यूम टॉयलेट, टचलेस वॉटर टैप व नहाने के लिए शॉवर होगा। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन भी खाने-पीने की चीजों के लिए लगी होगी। यह ट्रेन राज्यों की राजधानी से कनेक्ट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed