{"_id":"593e7e271126f4c90b8b4824","slug":"tejas-express-leaves-goa-3-hours-late-still-reaches-mumbai-a-minute-early","type":"story","status":"publish","title_hn":" हवाई रफ्तारः तेजस कोंकण स्टेशन से तीन घंटे की देरी के बाद भी एक मिनट पहले मुंबई पहुंची ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवाई रफ्तारः तेजस कोंकण स्टेशन से तीन घंटे की देरी के बाद भी एक मिनट पहले मुंबई पहुंची
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार भी अपनी अच्छी छवि के चलते तेजस एक्सप्रेस सुर्खियों में आई है। खबर है कि तीन घंटे की देरी होने के बावजूद भी तेजस एक्सप्रेस अपने गंतव्य पर 1 मिनट पहले से ही पहुंच गई।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री ये देख कर हक्का-बक्का रह गए कि आखिर ट्रेन देरी से चलने के बाद भी समय से कैसे तय समय से पहले ही पहुंच गई। बता दें तेजस एक्सप्रेस एक लग्जरी ट्रेन है जो 200 kmph की रफ्तार से दौड़ सकती हैं और भारतीय रेल दवारा हाल ही में इसे लांच किया गया है।
कोंकण रेलवे स्टेशन के प्रवक्ता एल.के. वर्मा ने तेजस एक्सप्रेस के इस कारनामे को लेकर बताया कि समयसारिणी में बदलाव के चलते ट्रेन में देरी हुई थी। जिसके कारण तेजस अपने समय से लगभग 3 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “‘ट्रेन को कुडल स्टेशन पर 17 मिनट, रत्नागिरी पर 1 घंटा पनवेल पर फिर 14 मिनट की देरी हुई। ऐसे में देरी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की रफ्तार एक सीमा में बढ़ाई गई। देरी को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस को कर्मली से कुडल स्टेशन के बीच 153 kmph, कुडल से रत्नागिरी स्टेशन के बीच 137 kmph और फिर रत्नागिरी से पनवेल के बीच 125 kmph की रफ्तार से दौड़ाया गया जिसके चलते तेजस एक्सप्रेस ने समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को चौंका दिया।
खबर है कि ट्रेन गोवा से सुबह 10:30 बजे चली और शाम 7:44 पर मुंबई पहुंच गई। आपको बता दें कि यह प्रीमियम एक्सप्रेस मुंबई से गोवा के लिए हफ्ते में 3 बार चलने वाली ट्रेन है। 22 मई को तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ था।
ट्रेन पूरी तरह लक्जरी है और किसी हवाई विमान जैसी सुविधाएं इसमें देखी जा सकती है। इसमें यात्रियों के मनोरजंन के लिए एलसीडी स्क्रीन्स हैं। स्वचालित दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सेंसर वाले पानी के टैप, बिजनेस क्लास सीटें और अटेन्डेंट्स को बुलाने के लिए बटन जैसी हाइटेक सुविधाएं दी जा रही हैं। 20 कोच वाली तेजस एक्सप्रेस में आग से बचने के लिए भी खास तरह के सावधानियां बरतने के लिए फीचर दिए गये हैं।