पद्मावत पर हिंसा: 4 राज्यों के खिलाफ SC में अवमानना का केस दाखिल, सोमवार को सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावती फिल्म को लेकर हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में जारी हिंसा के बीच सुप्रीम कोर्ट में करणी सेना के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कराया गया है। तहसीन पूनावाला ने सुप्रीम कोर्ट में करणी सेना के तीन सदस्यों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना करने की वजह से याचिका दायर की है। उन्होंने गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों के खिलाफ भी याचिका दायर की है। उनका कहना है कि करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह काल्वी लोगों को भड़का रहे हैं। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी।
रिलीज से एक दिन पहले बुधवार को फिल्म के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुए। उपद्रवियों ने कई सड़कें जाम कर दीं और बसों को फूंक दिया गया था।दिल्ली-एनसीआर में भी कई जगह तोड़फोड़ हुई थी। गुरुग्राम के सोहना रोड पर प्रदर्शनकारियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया गया था। जिसकी वजह से जिले में रविवार तक थियेटरों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है।
यूपी में मेरठ के पीवीएस मॉल में पद्मावत के विरोध में पथराव किया गया था। मथुरा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की। राजधानी लखनऊ में पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मुंबई में अलग-अलग जगहों से करणी सेना के 50 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। गुजरात में मंगलवार को अहमदाबाद में मल्टीप्लेक्स में हुई तोड़फोड़ के मामले में भी 50 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
Contempt petition filed in the Supreme Court against three members of Karni Sena for violating SC order #Padmaavat pic.twitter.com/KfyoahzFBY
— ANI (@ANI) January 25, 2018