फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teesta Setalvad Arrested Protest against Teesta Setalvad arrest in social media Prashant Bhushan told revenge

Teesta Setalvad Arrested: सोशल मीडिया में तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी का विरोध, प्रशांत भूषण ने बताया बदले की कार्रवाई

Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने एक जागरूक नागरिक की सशक्त भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे गुजरात पुलिस के द्वारा बदले की कार्रवाई और केंद्रीय नेताओं के द्वारा अपने विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर अनावश्यक दबाव डालने की कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
Teesta Setalvad Arrested Protest against Teesta Setalvad arrest in social media Prashant Bhushan told revenge
Teesta Setalvad - फोटो : twitter

विस्तार

गुजरात दंगे पर निर्णय देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और पुलिस अधिकारी आरबी श्रीकुमार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने माना है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात दंगे के मामले को एक साजिश के अंतर्गत लंबे समय तक खींचने की कोशिश की। कोर्ट ने इस मामले में ज्यादा जांच की आवश्यकता भी बताई थी। सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय के अगले ही दिन गुजरात पुलिस ने तीस्ता सीतलवाड़ को उनके मुंबई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ ही गुजरात पुलिस के पूर्व अधिकारी को भी उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस गिरफ्तारी के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


जागरूक नागरिक की भूमिका निभाई
सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने एक जागरूक नागरिक की सशक्त भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे गुजरात पुलिस के द्वारा बदले की कार्रवाई और केंद्रीय नेताओं के द्वारा अपने विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर अनावश्यक दबाव डालने की कार्रवाई बताया है। प्रशांत भूषण ने कहा है कि तीस्ता सीतलवाड़ को केवल इसलिए परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उसने गुजरात दंगों के दौरान उनकी भूमिका को उजागर कर दिया था। इसके लिए सीतलवाड़ को अपनी सुरक्षा को भी दांव पर लगाना पड़ा था और इस दौरान उनके साथ कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन


बदले की कार्रवाई
राजनीतिक कार्यकर्ता और समसामयिक विषयों पर प्रखर प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि यह ‘बदले की कार्रवाई’ है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ की गई एक और कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई उस तीस्ता सीतलवाड़ पर की गई है जिन्होंने गुजरात दंगों के दौरान पीड़ित हुए लोगों की आवाज बनकर उभरीं और लोगों की मदद की। यह मदद केवल लोगों को सुरक्षित रखने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने उनके लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमनेस्टी इंडिया ने कहा- आवाज को दबाने की कोशिश
तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी को एमनेस्टी इंडिया ने अपने से अलग आवाज को दबाने की कोशिश बताया है। संगठन ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस ने लोगों के मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपने से अलग विचार रखने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश है। संगठन ने कहा है कि इस कार्रवाई से सिविल सोसाइटी के उन लोगों में गलत संदेश जाएगा, जो लोगों के अधिकारों के खिलाफ सरकारों की नाकामयाबी को उजागर करते रहते हैं। एमनेस्टी ने इसे स्वीकार न किए जाने योग्य कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed