फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen looking for toilet in Plane and mistakenly opens main gate

हवाई जहाज में पहली बार युवक कर रहा था यात्रा, टॉयलेट का गेट समझ मेन गेट खोल दिया

Tue, 25 Sep 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Teen looking for toilet in Plane and mistakenly opens main gate

दिल्ली से पटना जा रहे गो एयर के एक विमान में शनिवार को एक ऐसी घटना घटी जिससे हर किसी की सांस अटक गई। दरअसल पहली बार हवाई यात्रा कर रहे करीब 20 साल के एक युवक ने टॉयलेट का गेट समझ हवाई जहाज का मेन गेट खोल दिया।


loader

विमान संख्या जी8 149 में बैठे लोग काफी डर गए थे। वह उस युवक को रोकने की कोशिश कर रहे थे और चिल्ला रहे थे। वहीं युवक गेट खोलने की कोशिश में लगा हुआ था। ये तो गनीमत रही कि हवा के दबाव के कारण गेट नहीं खुला और बड़ा हादसा होते होते टल गया। युवक को रोकने के लिए क्रू मेंबर भागे, उनकी मदद विमान में बैठे यात्रियों ने भी की।

विमान के पटना पहुंचते ही क्रू के सदस्यों ने युवक को सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के हवाले कर दिया। जिसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले किया। जो उसे एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन ले गए और हिरासत में लिया। 

मामले के बारे में बताते हुए एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन हाऊस अफसर (एसएचओ) मोहम्मद सनोवर खान ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा चुकी है। युवक पहली बार हवाई यात्रा कर रहा था। उसे पहचानने में गलती हो गई कि टॉयलेट और विमान के मेन गेट में अंतर होता है।

वह राजस्थान के अजमेर के प्राइवेट बैंक में काम करता है और बिहार के कंकड़बाग का रहने वाला है। घटना रात 7-8 बजे के बीच की है। उसके बयान से ऐसा नहीं लगा कि उसने ये सब जानबूझकर किया था। उसे बाद में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed