{"_id":"5b87903342c792466f4a2107","slug":"teachers-demand-from-maharashtra-government-to-transfer-or-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार से शिक्षकों की मांग- 'तबादला दो नहीं तो तलाक दिलाओ..'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार से शिक्षकों की मांग- 'तबादला दो नहीं तो तलाक दिलाओ..'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कुछ अध्यापकों ने सरकार से गजब मांग कर दी है। दरअसल महाराष्ट्र के जिला परिषद स्कूलों में ऐसे हजारों पति-पत्नी अध्यापक हैं, जो कई सालों से एक-दूसरे से अलग रहकर कोसों दूर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन अब इन्हीं अध्यापकों ने सरकार को धमकी दी है और कहा है कि उनका तबादला एक ही जगह किया जाए, नहीं तो तलाक कराएं। इसके लिए नाराज अध्यापकों ने सरकार को दिवाली तक का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि दिवाली तक अगर सरकार बात नहीं मानती है तो वो तलाक के लिए आवेदन सौप देंगे।
विज्ञापन
अध्यापकों की संस्था ‘महाराष्ट्र राज्य अंतर जिला पति-पत्नी एकत्रीकरण संघर्ष समिति’ के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे से मिलकर इन अध्यापकों ने इस संबंध में अपनी बात रखी है। इस समिति का गठन सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ती देसाई ने किया है।
विज्ञापन
राज्य में ऐसे भी शिक्षक दंपती हैं, जो पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग जगह पर ड्यूटी कर रहे हैं। इतने वर्षों के बाद भी ये लोग एक जगह तबादला न होने से इस कदर नाराज हैं कि अब सरकार से तलाक दिलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र में शिक्षक पति-पत्नी का जिले अंतर्गत तबादला 30 किलोमीटर के भीतर करने का निर्देश है। इसके बावजूद कई शिक्षक दंपती को एक-दूसरे से 200 से 1000 किलोमीटर की दूरी पर नियुक्त कर दिया गया।