{"_id":"637f017b784a836d0659ba27","slug":"teacher-suspended-for-being-drunk-at-school-misbehaving-with-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palghar: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक सस्पेंड, नशे में पालघर के अधिकारी की कर दी थी पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Palghar: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक सस्पेंड, नशे में पालघर के अधिकारी की कर दी थी पिटाई
Thu, 24 Nov 2022 11:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:00 AM IST
सार
जिला परिषद अधिकारियों ने दहानु तालुका के धामनगांव में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को स्कूल में सोते हुए और दूसरों को गाली देते हुए पाया था। शिक्षक के खिलाफ शिकायतों के बाद जिला परिषद के सीईओ ने उसे 22 नवंबर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पालघर में शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक स्कूल में शराब पीकर आने वाले एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसने नशे की हालत में जिला परिषद के एक अधिकारी की गुरुवार को पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिला परिषद ने दहानु तालुका के धामनगांव में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को स्कूल में सोते हुए और दूसरों को गाली देते हुए पाया था। शिक्षक के खिलाफ शिकायतों के बाद जिला परिषद के सीईओ ने उसे 22 नवंबर को निलंबित कर दिया। सेवा नियमों के अधीन जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक निलंबन अवधि में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा और न ही कोई अन्य नौकरी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन