फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher in Akola accused of molesting six girl students by showing obscene videos arrested

Maharashtra: अकोला में शिक्षक पर अश्लील वीडियो दिखाकर छह छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप, गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 11:31 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला Published by: बशु जैन Updated Wed, 21 Aug 2024 11:31 AM IST
सार

एक स्कूल की छह छात्राओं ने काजीखेड़ के शिक्षक 47 वर्षीय प्रमोद मनोहर सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। साथ ही अश्लील वीडियो दिखाता था।

विज्ञापन
Teacher in Akola accused of molesting six girl students by showing obscene videos arrested
शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलापुर के बाद अब महाराष्ट्र के अकोला में स्कूल में छात्राओं से छेड़ाछाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


अकोला एसपी बच्चन सिंह ने बताया कि एक स्कूल की छह छात्राओं ने काजीखेड़ के शिक्षक 47 वर्षीय प्रमोद मनोहर सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। साथ ही अश्लील वीडियो दिखाता था। पुलिस ने तत्काल शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 व 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


वहीं मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र समदुर का कहना है कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी। मंगलवार को स्कूल में एक कार्यक्रम था। इसके बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं से कक्षा में मिलने गए थे। इस दौरान कक्षा सात-आठ में चार-पांच छात्राओं ने कहा कि उनको परेशान किया गया है। तब हमें इसकी जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलापुर में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ था बवाल
बता दें कि मंगलवार को ठाणे के बदलापुर में भी एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हुआ था। स्कूल के अटेंडेंट पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। 


इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed