फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teacher arrested forcing student to drink juice mixed with urine

पहली क्सास के छात्र को टीचर ने जबरन पिलाया यूरिन मिला जूस, गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 06 Feb 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
teacher arrested forcing student to drink juice mixed with urine
जूस
आंध्र प्रदेश से एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने छात्र को यूरिन मिला हुआ जूस पीने के लिए मजबूर किया। यह छात्र मात्र पांच साल का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते शनिवार की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का है। यहां टीचर ने पांच साल के बच्चे को यूरिन मिला हुआ जूस पीने के लिए मजबूर किया। पीड़ित चिराला-पेराला शहर में स्थित एसपीआर विद्या संकल्पना विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है। 
विज्ञापन

teacher arrested forcing student to drink juice mixed with urine
arrested
पुलिस निरीक्षक पीए सूर्यनारायण ने बताया कि पहली क्लास में पढ़ने वाले पांच साल के एक छात्र ने अपनी क्लासमेट की जूस की बोतल में यूरिन मिला दिया था। हालांकि छात्र ने यह बात बता दी थी और उसे पीने को भी मना किया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद छात्रा रोते हुए क्लास के बाहर चली गई। छात्रा ने फिजिकल एजुकेशन के टीजर विजय को उसकी शिकायत की।

​टीचर ने छात्र को बुलाया और उससे वो यूरिन मिला जूस पीने को कहा। इसके बाद छात्र ने टीचर से माफी मांगी लेकिन टीचर ने छात्र को जबरन पूरा जूस पिलाया। पुलिस के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 270 और जुवेनाइल जस्टिस की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी टीचर को दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed