फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tea vendor women finds gold, cash on Marina, hands over to police

चाय बेचने वाली महिला को मिला लाखों का सोना, पुलिस को लौटाया

Tue, 19 Jul 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
Tea vendor women finds gold, cash on Marina, hands over to police
रविवार को एक चाय बेचने वाली महिला को सोने के आभूषणों से भरा बैग मिला। इस बैग में सोने के 45 गहने थे, जिनकी कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये थी। इसके अलावा बैग में दो स्मार्टफोन और 10,000 नगद रुपए भी थे। महिला को यह बैग मरीना बीच स्थित उसकी दुकान के पास मिला, जिसे उसने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में बैग को उसके मालिक को सौंप दिया। बैग के मालिक का नाम अनवर खान है, जो कि टोंडिरापेट में रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, चेपक की रहने वाली 28 वर्षीय अमुधा को यह बैग मिला था। यह जानते हुए भी कि इस बैग में लाखों को सोना है, अमुधा ने यह बैग पुलिस के हवाले कर दिया। अमुधा ने कहा, 'यह बैग लौटाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है।'
विज्ञापन


 

'मैं गरीब परिवार से होने के नाते जानती हूं कीमती चीज खोने का दर्द'

Tea vendor women finds gold, cash on Marina, hands over to police
अमुधा ने कहा कि मुझे पता था कि मैं यह बैग लौटाकर एक भारी रकम से हाथ धो बैठूंगी। लेकिन मैं गरीब परिवार से होने के नाते जानती हूं कि जब किसी की कीमती चीज खो जाती है, तो उसे कैसा महसूस होता है। अमुधा की इस ईमानदारी की तारीफ पूरा पुलिस विभाग कर रहा है। 

पुलिस ने बताया कि अनवर अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मरीना बीच आए थे। यहां दिन भर घूमने के बाद शाम को वो अपने रिश्तेदारों के साथ कार में बैठकर वापस लौट गए। रास्ते में उन्हें पता चला कि उनके पास जो गहने का बैग था, वो गायब है। अपने इस बैग की तलाश में वो मरीना में कई जगह गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें अपना बैग नहीं मिला। 

अनवर ने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाई। अनवर अभी थाने में ही थे कि अमुधा वहां बैग लेकर आ गई। अमुधा की तारीफ चेन्नई ईस्ट जोन के ज्वाइंट कमिश्नर मनोहरन और डिप्टी कमिशनर वी बालाकृष्ण्ण ने भी की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed