फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP leader Lokesh, his mother observe hunger strike protesting against arrest of Chandrababu Naidu

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की पत्नी-बेटे ने की भूख हड़ताल, पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का किया विरोध

Mon, 02 Oct 2023 10:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:03 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी और उनके बेटे नारा लोकेश कई समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे गए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
TDP leader Lokesh, his mother observe hunger strike protesting against arrest of Chandrababu Naidu
टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पत्नी और उनके बेटे नारा लोकेश कई समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे गए। बेटे नारा लोकेश ने पार्टी नेताओं और सांसदों के साथ दिल्ली में भूख हड़ताल की। वहीं चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी ने आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में अनशन किया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में अपना अनशन खत्म के बाद नारा लोकेश ने कहा, महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेता उन सिद्धांतों के लिए जेल गए, जिन पर वे भरोसा करते थे। जबकि मेरे पिता(चंद्रबाबू नायडू) को कौशल विकास परियोजना शुरू करने के लिए जेल भेजा गया था। जिसके तहत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा था।
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को उनके बेटे नारा लोकेश ने राजनीति से प्रेरित बताया है। लोकेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुनवाई करेगा और अदालत के फैसले के बाद ही पार्टी अपने आगे के प्लान पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण राज्य कोष में 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed