{"_id":"63330c31266a4d45e3577ba2","slug":"taxi-and-auto-fares-to-go-up-by-three-and-two-rupees-from-october-1-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में इस तारीख से ऑटो और टैक्सी में सफर करना हो जाएगा महंगा, लाउडस्पीकर को लेकर भी आया बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में इस तारीख से ऑटो और टैक्सी में सफर करना हो जाएगा महंगा, लाउडस्पीकर को लेकर भी आया बड़ा फैसला
Tue, 27 Sep 2022 08:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:14 PM IST
सार
मुंबई महानगरीय क्षेत्र में लगभग 60,000 टैक्सियों और लगभग 4.6 लाख ऑटो-रिक्शा का मौजूदा किराया 1 मार्च, 2021 से लागू है। एमएमआरटीए ने कहा कि ये नई दरें पेट्रोल के साथ-साथ CNG से चलने वाली टैक्सियों के लिए भी लागू होंगीं।
विज्ञापन
मुंबई ऑटो-टैक्सी का किराया
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी नजर आने लगा है। अब मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर करने के लिए लोगों को ज्यादा किराया देना होगा। मंगलवार को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमएमआरटीए) ने बढ़ी हुए किराए के लिए अपनी सहमति दे दी है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमएमआरटीए) ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नया किराया एक अक्टूबर से लागू होगा।
विज्ञापन
एमएमआरटीए के आदेश के बाद अब नए महीने से टैक्सियों के न्यूनतम किराए में 3 रुपये और ऑटो-रिक्शा के किराए में 2 रुपये की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद मुंबई और महानगरीय क्षेत्र के निवासियों को काली और पीली टैक्सियों में यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराए के रूप में 28 रुपये और ऑटो रिक्शा के लिए 23 रुपये का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि टैक्सी कैब का मौजूदा न्यूनतम किराया 25 रुपये है जबकि ऑटो रिक्शा के लिए यह 21 रुपये है। महाराष्ट्र परिवहन सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एमएमआरटीए की बैठक में किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में लगभग 60,000 टैक्सियों और लगभग 4.6 लाख ऑटो-रिक्शा का मौजूदा किराया 1 मार्च, 2021 से लागू है। एमएमआरटीए ने कहा कि ये नई दरें पेट्रोल के साथ-साथ CNG से चलने वाली टैक्सियों के लिए भी लागू होंगीं। साथ ही एमएमआरटीए ने टैक्सियों और ऑटो रिक्शा में लगे किराया मीटरों के पुनर्गणना के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दो महीने का समय दिया है।
विज्ञापन
एक अक्टूबर को भी आधी रात तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर
महाराष्ट्र सरकार ने चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान तीन और चार अक्टूबर के अलावा एक अक्टूबर को भी आधी रात तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दी है। सरकार का ये फैसला मुंबई में लागू रहेगा। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की गई है।
इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए एक अक्टूबर की मध्यरात्रि तक रियायत देने का फैसला किया। तीन अक्टूबर (सोमवार) और चार अक्टूबर (मंगलवार) के अलावा अब शनिवार यानी एक अक्टूबर को भी नवरात्रि उत्सव के दौरान मध्यरात्रि तक लाउडस्पीकर का उपयोग मुंबई के लोग कर सकेंगे।