{"_id":"63a2ad4b03bfc36e6160c3eb","slug":"tawang-get-more-mobile-towers-to-improve-connectivity-near-the-lac-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला, तवांग में बिछाया जाएगा मोबाइल टावरों का जाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला, तवांग में बिछाया जाएगा मोबाइल टावरों का जाल
Wed, 21 Dec 2022 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Dec 2022 01:02 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया, इस क्षेत्र में मौजूदा मोबाइल टावर अभी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इससे रक्षा बलों के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
भारत-चीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तवांग सेक्टर में बीते दिनों चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एलएसी पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार 23 नए मोबाइल टावर लगाने जा रही है। तवांग जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह फैसला नौ दिसंबर को यांग्त्से में भारत-चीन सैनिकों के संघर्ष के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
तवांग के उपायुक्त केएन दामो ने कहा कि सरकार के फैसले के मुताबिक, बीएसएनएल और भारती एयरटेल तवांग में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 23 नए मोबाइल टावर लगाएंगे।
विज्ञापन
रक्षा बलों को मिलेगी बेहतर सुविधा
अधिकारियों ने बताया, इस क्षेत्र में मौजूदा मोबाइल टावर अभी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इससे रक्षा बलों के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने बताया, पहले सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और बुम-ला और वाई-जंक्शन पर भी इंटरनेट सेवा और मोबाइल कनेक्टिविटी मौजूद है। हालांकि, इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
43 टावर की प्रशासन ने की थी मांग
अधिकारियों ने बताया, तवांग जिला प्रशासन की ओर से 43 नए टावर की मांग की गई थी। हालांकि, 23 नए टावर लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, सर्दियों में मोबाइल टावर स्थापित करना एक चुनौती होगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो रहा है।