फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tathagata Roys jibe at BJP: Former Governor of Tripura says- I am 77, I can only give advice

तथागत रॉय का भाजपा पर तंज : त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल बोले- 'मेरी उम्र 77 हो गई, सिर्फ सलाह दे सकता हूं'

Thu, 03 Mar 2022 02:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

रॉय ने कहा, 'अब स्ट्रेट होने की जरूरत है। मैं 77 साल का हूं और भाजपा के मानदंडों के अनुसार, सक्रिय राजनीति से बाहर हूं। मैंने अपने विचार अधिकारियों को बता दिए हैं। मेरा काम हो गया है।'
 

विज्ञापन
Tathagata Roys jibe at BJP: Former Governor of Tripura says- I am 77, I can only give advice
Tathagata Roy - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता व त्रिपुरा व मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने बंगाल निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। रॉय ने ट्वीट कर कहा कि कल के नतीजों के बाद, 'मुझे फोन आ रहे हैं, आप बस वहां बैठकर ट्वीट करने की बजाय और कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं?' 

विज्ञापन


रॉय ने कहा, 'अब स्ट्रेट होने की जरूरत है। मैं 77 साल का हूं और भाजपा के मानदंडों के अनुसार, सक्रिय राजनीति से बाहर हूं। मैंने अपने विचार अधिकारियों को बता दिए हैं। मेरा काम हो गया है।' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के 10 महीने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को राज्य के नगर निकायों में भी पूरे विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 
विज्ञापन


रॉय ने कहा कि राज्य की 107 नगरपालिकाओं में से टीएमसी ने 102 में जीत दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी का 'गढ़' मानी जाने वाली कांथी नगरपालिका में जीत हासिल की है जबकि उत्तर बंगाल की पहाड़ों की राजनीति में नवागंतुक 'हमरो पार्टी' ने तृणमूल कांग्रेस, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और भाजपा को पछाड़ कर दार्जिलिंग नगरपालिका पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा, जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी, अपना खाता खोलने में विफल रही। कांग्रेस भी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। चुनाव के बाद भाजपा ने कहा था कि इसके परिणामों पर रोक लगा देनी चाहिए। भाजपा का आरोप था कि टीएमसी ने चुनाव में धांधली की है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed