{"_id":"5e656a058ebc3eeb30583421","slug":"tathagata-roy-says-condition-of-non-tribals-of-meghalaya-like-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय के गैर आदिवासियों की हालत कश्मीरी पंडितों जैसी : तथागत राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय के गैर आदिवासियों की हालत कश्मीरी पंडितों जैसी : तथागत राय
Mon, 09 Mar 2020 03:42 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, शिलांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिलांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय
- फोटो : एएनआई
अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने यह कह कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है कि मेघालय के गैर आदिवासियों की स्थिति नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों की तरह है।
विज्ञापन
राय ने कहा कि उन्होंने राज्य के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात साफ कर दी है कि वह नहीं चाहते कि यहां रहने वाले किसी भी तबके का व्यक्ति डर या आतंक में दिन गुजारे। ध्यान रहे कि बीते दिनों राज्य में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन