{"_id":"599e929c4f1c1bbc328b4845","slug":"tata-will-soon-launch-two-new-suv-to-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपास और क्रेटा को टक्कर देने के लिए टाटा जल्द लॉन्च करेगी दो नई SUV","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कंपास और क्रेटा को टक्कर देने के लिए टाटा जल्द लॉन्च करेगी दो नई SUV
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Tata Hexa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। टियागो, टिगोर और हेक्सा को लॉन्च करने के बाद कंपनी जल्द ही दो नई कारें लॉन्च करने वाली है। अगले वित्त वर्ष में कंपनी दो नई एसयूवी बाजार में उतारने वाली है।
विज्ञापन
इन्में से एक 5 सीटर एसयूवी होगी जबकि दूसरी 7 सीटर एसयूवी होगी। टाटा हुंडई क्रेटा और रेनो कप्टर को टक्कर देने के लिए इस सेग्मेंट में लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। जबकि दूसरी कार को वह जीप कंपास के आसपास लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पढ़ें: टाटा नेक्सन Vs फोर्ड इकोस्पोर्ट, जानें कौन हैं बेहतर
विज्ञापन
5 सीटर कार की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये के आसपास होगी,जबकि 7 सीटर एसयूवी की कीमत इससे लगभग दो लाख रुपये ज्यादा होगी। दोनों ही गाड़ियां एल550 के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। बता दें कि इसी प्लेटफॉर्म पर टाटा की लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट को भी विकसित किया गया है।
टाटा इन गाड़ियों में FCA’s 2.0-litre Multijet II इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। यह इंजन 5सीटर एसयूवी को 140 हॉर्स पावर की ताकत जबकि 7 सीटर मॉडल को 170 हॉर्स पावर की ताकत प्रदान करेगा। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा दोनों कारों में टू व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दे सकती है।