फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Sky says Namo TV is not Hindi news service

नमो टीवी हिंदी समाचार सेवा नहीं, इसका फीड इंटरनेट के माध्यम से भाजपा से आ रहा है : टाटा स्काई

Fri, 05 Apr 2019 12:34 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 12:34 AM IST
सार

नमो चैनल को लेकर चल रहा बवाल थमता नहीं आ रहा है। जहां विपक्ष इसे लेकर तमाम तरह के आरोप लगा रहा है। वहीं डीटीएच सेवा देने वाले टाटा स्काई ने गुरुवार को नमो टीवी को लेकर ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Tata Sky says Namo TV is not Hindi news service
Namo Tv

विस्तार

नमो चैनल को लेकर चल रहा बवाल थमता नहीं आ रहा है। जहां विपक्ष इसे लेकर तमाम तरह के आरोप लगा रहा है। वहीं डीटीएच सेवा देने वाले टाटा स्काई ने गुरुवार को नमो टीवी को लेकर ट्वीट किया है। इसमें टाटा स्काई ने साफ कर दिया है कि नमो टीवी एक हिंदी समाचार सेवा नहीं है। यह इंटरनेट के माध्यम से मिलने वाली विशेष सेवा है जिसे सरकारी लाइसेंस की जरूरत नहीं है।  टाटा स्काई के सीईओ हरित नागपाल ने ट्वीट किया नमो टीवी एक हिंदी समाचार सेवा नहीं है। यदि टाटा स्काई से किसी ने यह ट्वीट किया है कि या कहा है कि यह समाचार सेवा है, तो यह गलत है।
विज्ञापन

  
नागपाल ने कहा कि नमो टीवी किसी भी तरह के चैनल की श्रेणी में किसी भी तरह से नहीं आता। इसका फीड इंटरनेट के माध्यम से भाजपा से आ रहा है। इससे पहले टाटा स्काई ने ट्वीट किया था कि चैनल एक हिंदी समाचार सेवा है जो राष्ट्रीय राजनीति की नवीनतम ब्रेकिंग खबरे प्रदान करता है। इतना ही नहीं टाटा स्काई ने इसके लिए लांच ऑफर भी दिया था। विपक्ष ने इस चैनल को लेकर आयोग से शिकायत की थी कि भाजपा ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


इस पर चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से इस चैनल पर एक रिपोर्ट मांगी है। नमो टीवी में पीएम के हस्ताक्षर और छवि है। इसका लोगो विभिन्न डीटीएच और केबल टीवी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह पीएम मोदी के भाषणों और भाजपा को समपत खबरों को दिखाता है। 31 मार्च से शुरू इस चैनल के मालिकाना हक के बारे में अब तक स्थिति साफ नहींहै। इस भाजपा के विभिन्न खातों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसकेलांच केबाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके लोगों से देखने का आग्रह किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के नोटिस के जवाब में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा नमो टीवी एक विज्ञापन प्लेटफार्म है। इसे सेवाएं देने के लिए मंत्रालय की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चैनल के खिलाफ आयोग  से शिकायत की थी। 
नमो चैनल को लेकर चल रहा बवाल थमता नहीं आ रहा है। जहां विपक्ष इसे लेकर तमाम तरह के आरोप लगा रहा है। वहीं डीटीएच सेवा देने वाले टाटा स्काई ने गुरुवार को नमो टीवी को लेकर ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed