फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Magic train collision, five schoolchildren died, several injured

यूपी: भदोही में स्कूली वाहन ट्रेन से टकराया, आठ बच्चों की मौत

Tue, 26 Jul 2016 02:34 AM IST
पंकज चौबे/अमर उजाला, भदोही
पंकज चौबे/अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 26 Jul 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic train collision, five schoolchildren died, several injured
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, भदोही

यूपी के भदोही जिले के औराई में एक स्कूली वाहन के पैसेंजर ट्रेन से टकरा जाने से आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह सवा सात बजे वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह और कटका स्टेशनों के बीच कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। घटना के समय बच्चों के ले जा रहे टाटा मैजिक चालक ने ईयरफोन लगा रखा था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रासिंग के गेटमित्र ने चालक को रुकने के लिए आवाज दी, लेकिन ईयरफोन लगाने की वजह से वह न तो ट्रेन और न ही गेटमित्र की आवाज सुन सका। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पत्थर के बोल्डर लगाकर रेलमार्ग जाम कर दिया। टाटा मैजिक को भी फूंक दिया।
विज्ञापन


लोगों ने क्रॉसिंग पर तुरंत बैरियर लगाने की मांग की। मौके पर पहुंचे रेलवे के उच्च अधिकारियों ने क्रॉसिंग पर सीकड़ लगवाया और चौबीसों घंटे दो गार्ड तैनात करने के आदेश दिए। इसके बाद लगभग साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक खाली किया। इस दौरान वाराणसी से इलाहाबाद के बीच तकरीबन पांच घंटे तक कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ड्राइवर ने लगा रखा था ईयरफोन

Tata Magic train collision, five schoolchildren died, several injured

घोसिया स्थित टेंडर हार्ट्स पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक यूपी 66 टी 4,566 मिर्जापुर सीमा से लगे कैयरमऊ और मटियारी गांवों से बच्चों को स्कूल के लिए लेने गई थी। मैजिक में 19 बच्चों को लेकर चालक राशिद (42) निवासी पियरोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो उस समय वाराणसी से इलाहाबाद की ओर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी।

क्रॉसिंग पर बैरियर नहीं लगा है, लेकिन यहां रेलवे ने ठेके पर एक गेटमित्र की तैनाती की है। गेटमित्र रूपेश राय ने मैजिक के चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन कान में ईयरफोन लगे होने के कारण उसने आवाज नहीं सुनी और रेलवे लाइन पार करने लगा। तब तक ट्रेन आ गई और मैजिक उसकी चपेट में आ गई।

दुर्घटना में अर्पित मिश्रा (10), श्वेता मिश्रा (8), अनिकेत मिश्रा (7), नैतिक (9), प्रद्युम्न (13), अभिषेक (10), साक्षी (9) की मौके पर ही मौत हो गई। श्रेयांश ओझा (10), आयुष मिश्रा (6), अविचल मिश्रा (7), प्रफुल्ल कुमार (12), अंजली (13), आकांक्षा (14), दीनानाथ (7), स्वाति (10) रिंकू (8) समेत 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे में चालक राशिद भी घायल हो गया। घायल बच्चों श्रेयांश, आयुष, अविचल और चालक राशिद को वाराणसी में बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां शाम शाम साढे़ पांच श्रेयांश ओझा (10) की भी मौत हो गई।
 

फुटबाल की तरह उछल गया वाहन

Tata Magic train collision, five schoolchildren died, several injured

प्रत्यक्षदर्शी मोहन सिंह के मुताबिक ट्रेन आते देख ग्रामीण वाहन चालक को रुकने का इशारा कर रहे थे, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। ट्रेन से वाहन में दो बार टक्कर लगी। पहली टक्कर के बाद टाटा मैजिक फुटबाल की तरह हवा में उड़कर ट्रैक पर गिर गई और दो बच्चे छिटक कर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसके बाद ट्रेन ने फिर टक्कर मारी। इसमें स्कूल वाहन रेलवे ट्रैक से नीचे चला गया और ट्रैक पर गिरे बच्चे ट्रेन से कट गए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही हादसे में बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए घायल बच्चों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

इस घटना के बाद रेलेवे ने चार अलग-अलग जगहों के हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। 
वाराणसी के लिएः 05422226778
मडुआडीह के लिएः 9451212242
बनारस सिटी के लिएः 7572621751
माधोसिंह के लिएः 9935415449

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed