फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata group to Nitin gadkari's letter on Investment In Nagpur, said- We will coordinate

Investment In Nagpur: "हम साथ देने के लिए तैयार", गडकरी की चिट्ठी पर टाटा का जवाब

Wed, 02 Nov 2022 08:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Nov 2022 08:36 AM IST
सार

नितिन गडकरी ने सात अक्तूबर को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नाम चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा कि स्टील, ऑटो, उपभोक्ता उत्पाद, आईटी सेवाओं और विमानन जैसे कारोबारों में काम करने वाली कंपनियां नागपुर में निवेश कर सकती हैं।

विज्ञापन
Tata group to Nitin gadkari's letter on Investment In Nagpur, said- We will coordinate
टाटा संस के चयरमैन एन चंद्रशेखरन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नागपुर में निवेश को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चिट्ठी पर टाटा ग्रुप की ओर से जवाब दिया गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि 'हम साथ देने के लिए तैयार हैं।' यह चिट्ठी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की ओर से केंद्रीय मंत्री को लिखी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, निवेश को लेकर इस वक्त महाराष्ट्र और गुजरात आमने-सामने हैं। इसका कारण हाल ही में दो मेगा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात की झोली में चले जाना है। इसके बाद से सियासी घमासान जारी है।  
विज्ञापन


तनातनी के बीच गडकरी ने लिखी थी चिट्ठी
दोनों राज्यों के बीच तनातनी ओर विपक्ष की ओर से महाराष्ट्र सरकार पर लगाए गए आरोपों के बीच नितिन गडकरी ने सात अक्तूबर को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नाम चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा कि स्टील, ऑटो, उपभोक्ता उत्पाद, आईटी सेवाओं और विमानन जैसे कारोबारों में काम करने वाली कंपनियां नागपुर में निवेश कर सकती हैं। यहां जमीन की कोई कमी नहीं है। बता दें कि चिप निर्माण को लेकर फॉक्सकॉन-वेदांता के बीच 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करार हुआ है। वहीं, 22 हजार करोड़ रुपये की विमान निर्माण परियोजना के लिए टाटा समूह ने एयरबस के साथ करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने दिया जवाब
गडकरी की चिट्टी के बाद टाटा संस के चेयरमैन  एन चंद्रशेखरन ने 19 अक्तूबर को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि "हमारी टीम निश्चित रूप से विदर्भ आर्थिक विकास परिषद (वीईडीसी) के साथ संपर्क में है। हमनए निवेश के अवसरों का मूल्यांकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed